चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक कामकाज सुचारू रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों में विभागों का पुनर्गठन

 चंडीगढ़
 मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विभागों के कामकाज का नये सिरे से बंटवारा किया गया है।

अरुण गुप्ता के पास दस विभाग थे, जिनमें से पांच उपप्रधान सचिव यशपाल और पांच उपप्रधान सचिव अजय कुमार को सौंपे गए हैं। गुप्ता के पास मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कार्यों की निगरानी की भी जिम्मेदारी थी, जो अब मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ओवरआल इंचार्ज और मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने नए प्रधान सचिव की नियुक्ति तक तीन अधिकारियों में काम का बंटवारा किया है। प्रधान सचिव के रूप में अरुण गुप्ता के पास नागरिक उड्डयन, क्रिड, पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जेल, खनन, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय, परिवहन और शहरी निकाय जैसे विभागों का दायित्व था।

18 विभागों के संभाले हैं जिम्मेदारी
उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अब पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जेल, लोक निर्माण और शहरी निकाय उपप्रधान सचिव यशपाल संभालेंगे। नागरिक उड्डयन, क्रिड, खनन, सामाजिक न्याय और परिवहन विभाग उपप्रधान सचिव अजय कुमार को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर स्वयं वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, शहरी विकास, विधायी कार्य, आपदा प्रबंधन, गृह, एक्साइज, फाइनेंस और विजिलेंस समेत 18 विभागों के कामकाज की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सीएम के उप प्रधान सचिव यशपाल अभी तक नौ और अजय कुमार सात जिम्मेदारी संभाल रहे थे

यशपाल के 14 और अजय कुमार के पास 12 विभाग
अब यशपाल के 14 और अजय कुमार के पास 12 विभाग रहेंगे। सीएम के ओएसडी राज नेहरू के पास पहले की तरह तीन विभाग रहेंगे, जबकि ओएसडी विवेक कालिया के पास सीएम विंडो व जनसंवाद के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जिम्मेदारी भी रहेगी।

सीएम के ओएसडी सुधांशु गौतम के पास तबादलों व मकान आवंटन समेत पांच कार्यक्षेत्र रहेंगे, जबकि ओएसडी राकेश संधू सीएम विंडो और ग्रीवेंस और नरेंद्र पाल मलिक सीएम घोषणाएं देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मुख्यमंत्री के पास आने वाली फाइलों के निस्तारण, नीतिगत निर्णयों के क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय की जिम्मेदारी निभाते हैं।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581