चाणक्य नीति: इन 3 चीजों को लेकर कभी न करें शर्म, वरना बढ़ सकती है परेशानी

आज के दौर में लोगों के बीच खुद को बेहतर दिखाने का दबाव काफी बढ़ गया है. अच्छी नौकरी, महंगी चीजें, बेहतर लाइफस्टाइल और आर्थिक स्थिति को लेकर लोग अक्सर दूसरों से अपनी तुलना करने लगते हैं. कई बार इसी दिखावे के कारण व्यक्ति अपनी वास्तविक जरूरतों और परिस्थितियों को छिपाने लगता है. आचार्य चाणक्य की नीतियां इससे बिल्कुल अलग सोच अपनाने की सीख देती हैं. उनके अनुसार कुछ ऐसी परिस्थितियां हैं, जिनके लिए व्यक्ति को न तो संकोच करना चाहिए और न ही दूसरों के सामने शर्मिंदा महसूस करना चाहिए l

आर्थिक परेशानी छिपाने में न करें संकोच
हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती. कभी किसी के पास पर्याप्त धन होता है तो कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता है.चाणक्य नीति के अनुसार आर्थिक तंगी ऐसी चीज नहीं है, जिसे लेकर इंसान को शर्म महसूस करनी चाहिए  l

मुश्किल समय को छिपाने के बजाय उसे स्वीकार करके उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए. अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करना, नए कौशल सीखना और बेहतर अवसर तलाशना ज्यादा जरूरी है. सिर्फ लोगों को अपनी स्थिति बेहतर दिखाने के लिए कर्ज या अनावश्यक खर्च का सहारा लेना परेशानी को और बढ़ा सकता है  l

ईमानदारी से किया कोई काम छोटा नहीं
कई बार लोग काम को उसके पद और कमाई के आधार पर आंकने लगते हैं. यही वजह है कि कुछ लोग छोटा काम करने में भी झिझकते हैं . चाणक्य की सीख है कि ईमानदारी से किया गया कोई भी काम छोटा नहीं होता  l

नौकरी छोटी हो या बड़ी, कारोबार हो या मेहनत-मजदूरी अगर व्यक्ति अपने काम को ईमानदारी से करता है तो उसे अपने पेशे पर गर्व होना चाहिए. मुश्किल समय में मिलने वाला कोई भी सही काम आगे बढ़ने का जरिया बन सकता है. काम से मिलने वाला अनुभव भविष्य में नए अवसरों के दरवाजे भी खोल सकता है  l

भूख लगे तो खाना मांगने में न करें शर्म
चाणक्य नीति में शरीर की मूल जरूरतों को भी महत्व दिया गया है. अगर किसी व्यक्ति को भूख लगी है तो सिर्फ लोकलाज या दूसरों के सामने अच्छा दिखने के लिए अपनी भूख को दबाना सही नहीं है l

भोजन शरीर की बुनियादी जरूरत है . इसलिए समय पर खाना खाना या जरूरत पड़ने पर भोजन मांगना कोई शर्म की बात नहीं है. अपनी सेहत और शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं कही जा सकती l

लोग क्या कहेंगे के डर से न रोकें खुद को
अक्सर व्यक्ति अपनी जरूरतों से ज्यादा इस बात की चिंता करता है कि दूसरे उसके बारे में क्या सोचेंगे. आर्थिक स्थिति खराब हो तो उसे छिपाना, मेहनत का काम करने से बचना या भूख लगने पर भी संकोच करना इसी मानसिकता का हिस्सा हो सकता है  l

चाणक्य की इस सीख का मूल भाव यही है कि दूसरों की राय से ज्यादा अपने आत्मसम्मान और जरूरतों को महत्व देना चाहिए . समाज की बातें हमेशा बदलती रहती हैं, लेकिन अपने जीवन की जिम्मेदारी व्यक्ति को खुद उठानी होती है l

दिखावे से बेहतर है वास्तविकता को स्वीकार करना
आज सोशल मीडिया के दौर में तुलना और दिखावे का असर और बढ़ गया है. किसी की महंगी कार, शानदार घर या लग्जरी लाइफ देखकर लोग अपनी जिंदगी को कमतर समझने लगते हैं. लेकिन दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करना समझदारी नहीं है l

खुशहाल जीवन का मतलब सिर्फ महंगी चीजें होना नहीं है. आर्थिक अनुशासन, मेहनत, आत्मसम्मान और अपनी वास्तविक परिस्थितियों को स्वीकार करना भी उतना ही जरूरी है l

चाणक्य नीति की यह सीख हमें याद दिलाती है कि जरूरत के समय मदद मांगना, ईमानदारी से काम करना और अपनी मूल जरूरतों को स्वीकार करना कमजोरी नहीं है. असली कमजोरी तब है, जब इंसान सिर्फ समाज के डर से अपनी जरूरतों और सच्चाई को छिपाता रहे l

Related Posts

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

कतर में ₹2.5 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटे आदित्य, मैसूर में शुरू की नई जिंदगी

कतर में एयरलाइन की नौकरी, हर महीने 2.5 लाख रुपये की कमाई और एक तयशुदा करियर… आदित्य सिंह के पास वह सब था जिसके लिए कई युवा विदेश जाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581