शिल्पग्राम में वोकल फार लोकल और लोकल टू ग्लोबल की अनुगूंज

रायपुर

 नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में शिल्पग्राम की साज-सज्जा अनायास ही जनमानस को मुग्ध कर रही है। शिल्पग्राम की खूबसूरत सजावट फिर चाहे धातुओं से बनी बेहतरीन कलाकृतियां हों, मिट्टी और लकड़ियों में की गई कारीगरी, सिल्क हो या कपड़े, चारों ओर है कारीगरी की बेजोड़ दुनिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह स्थान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश वोकल फार लोकल के संदेश को आत्मसात करता दिखाई दे रहा है। शिल्पग्राम में स्थानीय उत्पादों को जिस तरह प्रस्तुत किया गया है जिससे यह अभिव्यक्त हो रहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पीएम के संदेश को साकार कर रहे हैं।

शिल्पग्राम में हथकघरा के उत्पादों में लोगों की खासी दिलचस्पी है। साड़ियां, शर्ट और अन्य उत्पादों से लेकर घर के लिए सजावटी सामानों की विविधता से शिल्पग्राम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। कोशल फैब का स्टाल बरबस ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। कोशल फैब ब्रांड की जानकारी देते हुए रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड कोशल फैब की लांचिंग की थी। इस दौरान इन्वेंट्री मैनेजमेंट साफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया गया था जिससे नवाचारों के लिए लोकल टू ग्लोबल का सफर आसान बनाया जा सके। 'लूम टू लग्जरी' की अवधारणा पर आधारित यह प्रीमियम ब्रांड छत्तीसगढ़ के कोसा एवं पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने तथा उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिल्पग्राम में बस्तर की विशिष्ट कलाकृतियां भी लोगों के कौतूहल का केंद्र बनी हुई हैं। विभिन्न अंचलों की लोककलाओं, परंपराओं को कलाकृतियों में जिस तरह से उकेरा गया है उसका सौंदर्य देखते ही बनता है। झारा आर्ट, वैक्स तकनीकि को लेकर आंगतुक खासी जिज्ञासा दिखा रहे हैं। शिल्पग्राम में स्थानीय उत्पादों से तो आंगतुक रूबरू हो रहे हैं। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां सेल्फी लेते लोगों का हुजूम देखा जा सकता है। राज्योत्सव मुख्य मंच के ठीक सामने शिल्पग्राम में भी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां के लिए एक मंच जिला प्रशासन ने दिया है। यहां स्थानीय कलाकारों की मोहक प्रस्तुतियों से लोगों के चेहरों में आनंद, उत्साह और उल्लास है।

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581