कनाडा का अमेरिका पर पलटवार! ट्रंप के 50% टैरिफ के जवाब में डॉलर-टू-डॉलर टैरिफ, बढ़ा ट्रेड वॉर

ओटावा 
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर 'डॉलर टू डॉलर' जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. कार्नी ने शनिवार को ओटावा में बोलते हुए कहा कि नए कनाडाई टैरिफ, अमेरिकी इस्पात, डेयरी और इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्‍य उद्योगों पर 8 सितंबर से लागू होंगे। 

कार्नी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कनाडा अपने श्रमिकों, किसानों, परिवारों और व्यवसायों की रक्षा के लिए अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ का डटकर मुकाबला करेगा। 

कनाडा की ओर से यह टैरिफ अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद लगाया गया है. कनाडा-अमेरिका के बीच तीन दिन तक चले गहन बातचीत के बाद, जब दोनों देशों में व्‍यापार को लेकर सहमति नहीं बन पाई तो अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया, जिसके जवाब में कनाडा ने टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इन दोनों देशों द्वारा टैरिफ लगाने के बाद एक ट्रेड वाार की शुरुआत हो चुकी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए नए टैरिफ से शराब, फर्नीचर, डेयरी उत्पाद, सीमेंट, कपड़े, मछली पकड़ने की छड़ें और हॉकी उपकरण सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, और ये लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान, या अमेरिका को कनाडा के निर्यात का 5.5 प्रतिशत, को कवर करते हैं। 

शर्तें मानने लायक नहीं थीं 
कनाडा के पीएम ने कहा कि ट्रंप की ओर से ऐसी शर्तें पेश की गईं, जो मानने के लायक नहीं थीं. यह आर्थिक तौर पर अनुचित थीं और कनाडा के लिए कुल लाभों को कम करती थीं और किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती थीं. उन्होंने आगे कहा कि ये शर्तें कनाडा की नए व्यापार समझौते करने की क्षमता को सीमित कर रही थीं। 

अपने 22 मिनट के भाषण में कार्नी ने कहा कि अगर अमेरिका अपने टैरिफ में काफी कमी करता है, तो कनाडा भी अमेरिकी एल्युमीनियम, स्टील और मोटर वाहनों पर मौजूदा जवाबी टैरिफ हटाने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा अमेरिकी शराब की बिक्री फिर से शुरू करने के लिए भी तैयार है। 

हम पर हुआ हमला 
उन्‍होंने आगे कहा कि जब आप पर हमला होता है तो आप जंग की स्थिति में होते हैं और हमपर हमला हुआ है, हम अब व्‍यापार जंग कि स्थिति में हैं… कनाडा के पीएम ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अंतिम शर्तें अस्वीकार्य थीं. उन्होंने बहुत अधिक मांग की और बहुत कम पेशकश की. हम उनकी पेशकश स्वीकार नहीं कर सकते और हम उनकी मांग पूरी नहीं करेंगे. हम कनाडा की संप्रभुता से समझौता करने या अपने प्रमुख उद्योगों को कमजोर करने के लिए तैयार नहीं थे। 

कार्नी ने कहा कि व्यापार युद्ध ने कनाडा और उसके दक्षिणी पड़ोसी के संबंधों में एक मौलिक बदलाव ला दिया है. उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही यह स्वीकार किया है कि अमेरिका बदल गया है. हम यह भी मानते हैं कि कभी-कभी, उसके हस्ताक्षर पेंसिल से लिखे जाते हैं. अब हम पुराने संबंधों की ओर वापस नहीं जा रहे हैं. 

अमेरिका पर निर्भर है कनाडा
गौरतलब है कि कनाड अमेरिका पर ज्यादा निर्भर है. कनाडा अमेरिका से 70 फीसदी चीजें आयात करता है. ऐसे में नए टैरिफ से कनाडा में महंगाई का खतरा बढ़ गया है, लेकिन फिर भी कनाडा के पीएम ने अमेरिका को कड़ा रुख दिखाया है.
 

Related Posts

Pakistan Hindu Population: 1941 से अब तक कितना बदला हिंदुओं का जनसंख्या अनुपात? ब्रिटिश रिपोर्ट के आंकड़ों ने खींचा ध्यान

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की स्थिति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन स्थित प्रवासी संगठन INSIGHT UK ने ब्रिटिश संसद में एक रिपोर्ट पेश कर…

बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों के कैंप को बनाया निशाना, BLF की महिला यूनिट समेत दो दस्तों के हमले का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581