जलेबी बनाते दिखे शिवराज सिंह चौहान, वायरल वीडियो में अपने हाथों से लोगों को खिलाई मिठाई

भोपाल 

शिवराज सिंह चौहान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जब वह किसी भी कार्यकर्ता से मिलते हैं, तो उनका एक अलग अपनापन दिखाई देता है. अब शिवराज ‘लखपति दीदी’ पहल से जुड़ी महिला उद्यमियों के एक स्टॉल पर पहुंचे, जहां वह खूबसूरत शॉल और टोपी ओढ़े हुए नजर आए. इसके बाद वह फूड स्टॉल पर पहुंचे, तो उन्होंने जलेबी बनाई। 

शिवराज ने फूड स्टॉल पर बनाई जलेबी
जलेबी बनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि
अच्छी नहीं बन रही है, लेकिन कुछ ना कुछ तो बना दूंगा. फिर वह सबको जलेबी बांटते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि भाई ने जलेबी बनाई है और बहन खाए. इसके बाद लखपति बन जाए. फिर उन्होंने कहा कि लखपति तो बन गए. अब करोड़पति बन जाए. जलेबी खाते हुए शिवराज ने कहा कि हम भी कम नहीं हैं. अच्छी बनी है. अपनी बनाई चीज तो अच्छी लगती है. क्या जलेबी है जी. आखिरकार मैंने जलेबी बना दी. अब शिवराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के रेहटी में एक बार फिर आत्मीयता भरा अंदाज देखने को मिला. वह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता की चाय की दुकान पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने खुद चाय बनाई और दूसरों को अपने हाथों से चाय पिलाई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि जनसंघ के समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे विष्णु भैया के साथ चाय पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। 

केंद्र में मंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. वह लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बीजेपी को कई बार अपने दम पर जीत दिलाई. साल 2023 में उन्होंने लाडली बहना योजना शुरू की थी, जिसका फायदा बीजेपी को मिला. इसके बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आई. फिर सीएम की कुर्सी मोहन यादव को मिल गई. बाद में शिवराज को लोकसभा चुनाव लड़वाया गया और वह केंद्र में मंत्री बन गए। 

Related Posts

सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा, सम्पत्ति में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परमपूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने साधना का मार्ग चुना, जियो और जीने दो के भाव को चरितार्थ किया मुख्यमंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री ने किया आचार्य विद्यासागर की…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का भी बीएचयू के भारत कला भवन से करेंगे उद्घाटन

काशी-तमिल संगमम 5.0 का 28 नवंबर को होगा शुभारंभ काशी-तमिल संगमम 5.0 और काशी में कला, संस्कृति और विरासत का महाकुंभ बनारस बिनाले का 28 नवंबर को होगा उद्घाटन नमो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581