कटिहार में खस की खेती से बदलेगी बंजर जमीन की तस्वीर, इत्र और आयुर्वेद उद्योग में है भा

कटिहार
जिले में लंबे समय से अनुपजाऊ और बंजर पड़ी जमीन अब किसानों और ग्रामीणों के लिए आय का नया जरिया बन सकती है। जिला प्रशासन की पहल पर कृषि विभाग ने ऐसी करीब 10 हजार हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया है, जहां सुगंधित एवं औषधीय पौधे खस की खेती कराने की योजना तैयार की जा रही है।

प्रस्ताव को विभागीय अनुमोदन के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद बंजर जमीन में हरियाली के साथ उसकी खुशबू भी लोगों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन सकती है।

जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि चिह्नित जमीन पर खस के पौधे लगाए जाने की योजना है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान लखनऊ से मंगाने की तैयारी की जा रही है।

खस की खासियत यह है कि इसे अपेक्षाकृत बंजर जमीन में भी उगाया जा सकता है। ऐसे में जिन खेतों में परंपरागत फसलों की पैदावार कम होती है, वहां खस की खेती किसानों के लिए वैकल्पिक आय का माध्यम बन सकती है।

विभाग की माने जिले में लेमनग्रास, वेटिवर घास एवं काली तुलसी की खेती आधारित कृषि का उक्त माडल तैयार किया जायेगा। जिससे किसानों को अतिरिक्त आय एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

डेढ़ साल में तैयार होगी फसल
कृषि विभाग के अनुसार खस की फसल तैयार होने में करीब 450 से 540 दिन का समय लगता है। एक एकड़ में 25 हजार पौधे लगने के साथ इसकी खेती पर लगभग 20 से 25 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विभागीय आकलन के मुताबिक एक एकड़ से करीब 25 किलो खस तेल प्राप्त हो सकता है। इसकी बाजार कीमत लगभग 4500 से 5000 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

इत्र से लेकर आयुर्वेद तक उपयोग
खस की जड़ों से प्राप्त तेल की मांग सुगंध उद्योग में रहती है। इसका उपयोग इत्र, परफ्यूम, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन और विभिन्न आयुर्वेदिक उत्पादों में किया जाता है।

यही वजह है कि खस को केवल एक फसल के रूप में नहीं, बल्कि बड़ी बड़ी कंपनी द्वारा विभिन्न सामग्री निर्माण में इसकी मांग बढ़ने के साथ खेती करने वाले किसान के लिये वरदान साबित होगा।

जमीन चयन से बाजार तक बनेगी कार्ययोजना
कृषि विभाग अब चिह्नित जमीन के अंतिम चयन, किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, पौध उपलब्धता, खेती की निगरानी और उत्पाद के विपणन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

विशेषकर इसके लिये गंगा नदी किनारे की बंजर पड़े जमीन का चयन किया गया है, जबकि बंजर जमीन का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में खेती और तेल निकालने की प्रक्रिया की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने की भी योजना है। यदि प्रस्ताव को विभागीय मंजूरी मिलती है तो जिले में खस की खेती को चरणबद्ध तरीके से बढ़ावा दिया जा सकता है।

 

Related Posts

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए बच्चों का बैंक खाता जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रांची   सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना और उसका विवरण विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी बच्चों का एकल या संयुक्त…

हरियाणा को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 11 पिच और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी खेलों की तस्वीर

झज्जर वीरों की भूमि झज्जर अब खेल जगत के वैश्विक मानचित्र पर एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रही है। दिल्ली सीमा से सटे बादली क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581