भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं. स्किन पहले के मुकाबले ड्राई, डल और कम इलास्टिक नजर आ सकती है. ऐसे में मॅच्योर स्किन को एक्स्ट्रा मॉइश्चर और केयर की जरूरत होती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भी अपनी फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. 57 साल की उम्र में भी उनकी स्किन पर नजर आने वाला ग्लो कई लोगों का ध्यान खींचता है.

भाग्यश्री अपनी फिटनेस और ब्यूटी का खास ख्याल रखती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने मॉर्निंग स्किनकेयर रिचुअल से जुड़ा एक आसान सा सीक्रेट शेयर किया है, जिसे आप भी आसानी से अपने घर पर फॉलो कर सकती हैं. हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें हमारी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं होती है और ऐसी ही एक चीज भाग्यश्री भी अपने चेहरे रोजाना सुबह लगाती हैं. आइए आपको भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट बताते हैं.

भाग्यश्री चेहरे पर लगाती हैं मलाई
भाग्यश्री ने अपने इस ब्यूटी रिचुअल को मजेदार अंदाज में शेयर करते हुए कहा, 'कान्हा ने खाया माखन और हमने लगाई मलाई!' यानी चेहरे की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय वह दूध की मलाई जैसे आसान घरेलू उपाय को भी अपनी रूटीन में जगह देती हैं. खासतौर पर मॅच्योर स्किन के लिए मॉइश्चराइजिंग बेहद जरूरी है, क्योंकि उम्र के साथ स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है और ड्राइनेस बढ़ सकती है.

चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है?
दूध से बनी मलाई में फैट होता है, जो त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज महसूस कराने में मदद कर सकता है. वहीं दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की ऊपरी लेयर पर मौजूद डेड स्किन को हल्के तौर पर हटाने में मदद कर सकता है. इससे स्किन कुछ समय के लिए ज्यादा सॉफ्ट और फ्रेश नजर आ सकती है.

इसके अलावा ठंडी मलाई या ठंडे दूध का इस्तेमाल स्किन को ठंडक और सुकून देने वाला एहसास भी दे सकता है. खासकर जब स्किन रूखी या खिंची-खिंची महसूस हो रही हो, तब यह एक सिंपल होम केयर रिचुअल हो सकता है.

ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहती हैं तो चेहरे को पहले अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद ताजी मलाई की बहुत पतली लेयर चेहरे पर लगाएं. कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और करीब 5 से 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें. इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

इस बात का रखें ध्यान
हालांकि, हर स्किन पर घरेलू नुस्खे एक जैसा असर नहीं करते. अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली, एक्ने-प्रोन या सेंसिटिव है, तो चेहरे पर मलाई लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581