रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट शिमला मिर्च बेसन भुर्जी

 अगर आप रोज-रोज आलू, लौकी, तोरई या दूसरी आम सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और लंच या डिनर में कुछ नया व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो शिमला मिर्च बेसन भुर्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. शिमला मिर्च और भुने हुए बेसन से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में चटपटी होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होती है.

शिमला मिर्च की हल्की मिठास, भुने हुए बेसन का स्वाद और मसालों की खुशबू मिलकर इस सब्जी को बेहद लाजवाब बना देते हैं. इसे आप रोटी, पराठे, फुल्के या दाल-चावल के साथ भी परोस सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर टेस्टी मिर्च बेसन भुर्जी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 शिमला मिर्च
1 प्याज
½ कटोरी भुना हुआ बेसन
½ छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
जरूरत अनुसार तेल

शिमला मिर्च बेसन भुर्जी बनाएं कैसे?

  1. शिमला मिर्च बेसन भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च और प्याज को धोकर थोड़ा मोटा-मोटा काट लें. अगर बेसन पहले से भुना हुआ नहीं है तो उसे कम गैस पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  2. अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो कटी हुई शिमला मिर्च डालकर लगभग 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इसके बाद प्याज डालें और हल्का नरम होने तक पकाएं.
  3. अब इसमें हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद भुना हुआ बेसन डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब पैन को ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें, ताकि बेसन और मसालों का स्वाद अच्छी तरह सब्जी में समा जाए.
  5. अंत में गैस बंद करें और इसमें नींबू का रस व बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला दें.
  6. अब आपका शिमला मिर्च बेसन भुर्जी तैयार है. इसे आप रोटी, पराठे या पंचमेल दाल के साथ परोस सकते हैं.

 

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581