खीर ही नहीं, अब मखाने का डोसा और मैकरोनी भी, दरभंगा की पहल ने खींचा ध्यान

 नई दिल्ली
 डोसा खाने का मन हो तो आमतौर पर दक्षिण भारत का स्वाद याद आता है और मैकरोनी का नाम सुनते ही इटैलियन व्यंजन की तस्वीर उभरती है। लेकिन भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इन व्यंजनों में बिहार के मखाने का स्वाद घुल गया है।

यहां डोसा चावल के पारंपरिक घोल से और मैकरोनी मैदा से नहीं, बल्कि दरभंगा के मखाने से तैयार की जा रही है। मखाने की मैकरोनी और डोसा स्टॉल के खास आकर्षण हैं। नए अंदाज में मखाने के व्यंजन देखकर लोग इन्हें चखने के लिए उत्सुक हैं।

इस प्रयोग के पीछे दरभंगा की गार्गी सारा हैं, जो पहल की को-फाउंडर हैं। उनका उद्देश्य मखाने को खीर और भुने स्नैक्स तक सीमित न रखकर रोजमर्रा के खानपान में शामिल करना है। स्टॉल पर मखाने की मैकरोनी और डोसे के साथ इडली भी उपलब्ध है।

पारंपरिक स्वाद के दीवानों के लिए भी है बहुत कुछ
पारंपरिक बिहारी स्वाद पसंद करने वालों के लिए मखाना मालपुआ, ठेकुआ, रबड़ी, कुकीज और लड्डू भी रखे गए हैं। यहां बिहार की पारंपरिक मिठास और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का नया मेल देखने को मिल रहा है।

गार्गी सारा ने बताया कि बिहार का दरभंगा मखाना उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखता है। आमतौर पर मखाना खीर, नमकीन और भुने स्नैक्स के रूप में खाया जाता है, लेकिन अब इससे कई नए खाद्य उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं।

मखाने में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसे पारंपरिक खानपान से आगे नए और आधुनिक व्यंजनों में शामिल करने के प्रयोग किए जा रहे हैं।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581