Bangladesh Cricket Team को BCCI का झटका, मैच पर लगा ब्रेक; BCB की उम्मीदों पर फिरा पानी

नई दिल्ली
 भारत के साथ फिर से क्रिकेट को बहाल करने की कोशिश में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया के साथ क्रिकेट सीरीज के लिए कोशिश में जुटी थी. बीसीबी के प्लान के मुताबिक टीम इंडिया के साथ वह सितंबर में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना चाह रही थी. इसे लेकर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत की पहल भी हुई, लेकिन पहले से तय शेड्यूल के कारण अब ये सीरीज संभव होती नहीं दिख रही है। 

दरअसल, सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज प्रस्तावित है. ये मैच 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज पर लगभग मुहर लग चुकी है और बस आधिकारिक ऐलान होना बाकी रह गया है. यही कारण है कि सितंबर में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच का होना संभव नहीं है। 

टी20 विश्व कप के दौरान दोनों देशों के बिगड़े संबंध
भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर इस साल के शुरुआत में हुई आईसीसी टी20 विश्व कप के कारण संबंध में तनाव आया है. दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना कर दिया था, जिसके कारण उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल गया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की जिद के कारण टीम इंडिया की टी20 विश्व कप की मेजबानी पर सवाल उठे थे. इसी घटना के बाद से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड में मतभेद का दौर शुरू हुआ। 

क्यों शुरू हुआ भारत-बांग्लादेश क्रिकेट में मतभेद
भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर मतभेद आईपीएल 2026 से ठीक पहले शुरू हुआ था. पूरा मामला ये था कि आईपीएल के ऑक्शन में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम ने बड़ी रकम पर खरीदा था. उसी समय बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा जोर पकड़ रखी थी, जिसमें वहां के गैर मुस्लिम सामुदाय के साथ बर्बरता की घटना से भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हो रहा था. ऐसे में जब बांग्लादेशी क्रिकेटर का आईपीएल में खेलने की बात सामने आई तो उसका विरोध होने लगा. मामला गंभीर होते देख बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दे दिया। 

मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा कि वह टी20 विश्व कप के लिए यहां नहीं आएगा, क्योंकि उन्हें सुरक्षा का खतरा है. काफी मनाने के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट नहीं माना, जिसके बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल गया. तभी से भारत और बांग्लादेश क्रिकेट में तनाव का दौर शुरू हो गया. हालांकि, बांग्लादेश को जल्द ही पता चल गया कि उसने गलत किया और वह भारत के साथ संबंध को बेहतर करने के लिए अपनी तरफ से पहल कर रहा है। 

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581