Bathinda Police Transfer: 7 SHO समेत 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग की सूची जारी

बठिंडा.

पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बठिंडा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात थाना प्रभारियों (एसएचओ) सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ डीसीआर, चुनाव सेल और अन्य शाखाओं में भी नई तैनातियां की हैं।

आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को चुनाव सेल से स्थानांतरित कर थाना कैनाल कालोनी का एसएचओ नियुक्त किया गया है। थाना कैनाल कालोनी के एसएचओ हरजोत सिंह को थाना थर्मल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डीसीआर प्रभारी दलजीत सिंह को थाना सदर रामपुरा का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह को थाना सदर रामपुरा से थाना संगत मंडी भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह को थाना संगत से डीसीआर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को थाना नथाना से एंटी लिकर एंड एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह को थाना थर्मल से थाना नथाना का एसएचओ बनाया गया है। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर अमरीक सिंह को पुलिस लाइन से थाना तलवंडी साबो का एसएचओ तथा सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को पुलिस लाइन से थाना रामा मंडी का एसएचओ नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

Related Posts

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

चंडीगढ़. पंजाब की राजनीति में सुखबीर सिंह बादल का सियासी सफर सत्ता, संघर्ष, विवाद और वापसी की कोशिशों से भरा रहा है। 2009 से 2017 तक आठ साल उपमुख्यमंत्री रहने…

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

यमुना नगर. गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने पर डटे हुए हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581