बांकीपुर उपचुनाव: जदयू की 20 टीमों ने एनडीए प्रत्याशी के लिए संभाला प्रचार

पटना
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जदयू ने अपनी सक्रियता से गठबंधन धर्म को रफ्तार दिया। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू सहित पांच दल हैं।

रालोमो, लोजपा (रामविलास) और हम की सक्रियता बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपेक्षाकृत कम रही पर जदयू ने कई मोर्चे पर इस उपचुनाव में अपने को जोड़े रखा।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने आवास पर बांकीपुर उपचुनाव को ले दो बैठकें कीं। संसद के मानसून सत्र पर जाने से पहले उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की।

इसके बाद जब वह दिल्ली से पटना लौटे तो आते ही जदयू के वरिष्ठ नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर बांकीपुर उपचुनाव पर बैठक की। काफी देर तक उन्होंने इस चुनाव के बारे में फीडबैक लिया।

पार्टी के लोगों की सक्रियता के बारे में पूछताछ की। दिलचस्प यह रहा कि नीतीश कुमार ने अपनी दूसरी बैठक में यह हिदायत दी कि इवीएम सील होने तक कार्यकर्ता सक्रिय रहें।

जदयू की सक्रियता इस मायने में भी दिखी कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए एनडीए के प्रत्याशी का नाम तय होते ही जदयू ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। इस बैठक में जदयू ने अपने दल के लोगों को चुनाव में किस तरह से सक्रियता रखनी है इसका टास्क दिया।

चुनाव प्रचार की गति जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे जदयू ने अपने लोगों की सक्रियता बढ़ानी शुरू की। जिस तरह से जदयू अपने दल के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क अभियान की बढ़ाता है ठीक उसी अंदाज में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए 20 टीम का गठन कर उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया।

राज्य मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के प्राय: सभी मंत्रियों ने मोर्चा संभाला। यह कार्यक्रम लगातार चलता रहा। बांकीपुर उपचुनाव के लिए जदयू अपने एक विधायक को प्रभारी भी बनाया।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने लगातार दो दिन बांकीपुर उपचुनाव के लिए जनसभा की। मंत्री श्रवण कुमार व निशांत भी उनके साथ चुनावी सभा में शामिल हुए।

Related Posts

बरहेट वोटर लिस्ट विवाद: फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव आयोग ने मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

 पटना बरहेट विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वंशावली के आधार पर हिंदू महिला मिता देवी को मुस्लिम फातिमा बीबी बनाकर उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर चुनाव आयोग ने सख्ती…

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य से, प्रेप राइट इंस्टीट्यूट, पंचकूला द्वारा आज स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में एक विशेष उद्यमिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581