पटना के बाद सहरसा में खुलेगा फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर, विमानन क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 पटना
 बिहार के युवाओं को पायलट बनने के लिए अब दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत कम पड़ सकती है। राज्य सरकार पटना के बाद सहरसा हवाई पट्टी पर उड़ान प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी में है।

इसके लिए मेसर्स जीआरडी एयर एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड को एक हजार वर्ग मीटर जमीन 30 साल के लिए पट्टे पर देने की मंजूरी मिल गई है। यह राज्य का दूसरा पायलट प्रशिक्षण संस्थान होगा।

बेहतर पायलट तैयार करना लक्ष्य
सिविल विमानन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की इस पहल का मकसद सहरसा हवाई पट्टी का बेहतर इस्तेमाल करना और बेहतर पायलट तैयार करने की व्यवस्था विकसित करना है।

यहां उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) स्थापित होने से युवाओं को पायलट बनने के साथ उड़ान प्रशिक्षक और विमानन क्षेत्र से जुड़े दूसरे कामों के लिए भी प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। इससे विमानन क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

कंपनी अपने खर्च से तैयार करेगी सुविधाएं
प्रशिक्षण केंद्र बनाने और चलाने की जिम्मेदारी जीआरडी एयर एकेडमी की होगी। कंपनी अपने खर्च से भवन, विमान रखने के लिए हैंगर, पढ़ाई के लिए कक्ष, उड़ान सिम्युलेटर और दूसरी जरूरी सुविधाएं विकसित करेगी। केंद्र के लिए जरूरी ढांचा तैयार करने में राज्य सरकार को अपनी ओर से पूंजी खर्च नहीं करनी होगी।

सरकार को भी होगी कमाई
पायलट प्रशिक्षण संस्थान की जमीन 30 साल के लिए पट्टे पर देने के बदले राज्य सरकार को हर साल निर्धारित पट्टा शुल्क मिलेगा। इस तरह सरकार पर निर्माण का आर्थिक बोझ डाले बिना सहरसा हवाई पट्टी पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा सकेगा।

सरकार को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से बिहार में उड़ान प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ेगी और यहां के युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

Related Posts

CM मोहन यादव का संदेश, दीपों का महापर्व नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर वृंदावन ग्रामों में पशुपालन पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी…

मंत्रालय के पास रहने वाले परिवारों का होगा पुनर्वास, भोपाल में नई योजना की तैयारी

भोपाल भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581