पीएम स्वनिधि महोत्सव में दिखा लोकल स्वाद का जलवा, अरुण साव ने छोटे कारोबारियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर. 
 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में स्वनिधि महोत्सव में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों द्वारा लगाए गए फूड और सामग्रियों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, बिक्री और आमदनी के बारे में आत्मीयता से चर्चा की तथा कारोबार बढ़ाने के उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान अन्य अतिथियों के साथ कुल्हड़ में चाय, गुपचुप और फरा का स्वाद भी लिया।

‘कुल्हड़ पर चौपाल’ में महिला पथ विक्रेताओं से हुए रू-ब-रू, सुनी आत्मनिर्भरता की कहानियां

उप मुख्यमंत्री साव ने स्वनिधि महोत्सव में आयोजित 'कुल्हड़ पर चौपाल' में पीएम स्वनिधि योजना के महिला लाभार्थियों के साथ मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीते हुए आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय, अनुभवों और पीएम स्वनिधि योजना से मिले लाभों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिला हितग्राही काफी उत्साहित नजर आईं। सहज और आत्मीय वातावरण में हुई इस चर्चा ने महोत्सव को खास बना दिया। कुल्हड़ के उपयोग के माध्यम से स्थानीय परंपरा को प्रोत्साहित करने और प्लास्टिक के विकल्प को अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- आंचलिक बोलियों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक पहचान के लिए जरूरी

आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मालवा अलंकरण…

गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं ने समाज को समानता का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुरूनानक देव जी ने समाज में समानता का भाव विकसित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581