एम्स के डॉक्टरों का कमाल, जन्म से पहले ही बच्चे की जान बचाने के लिए की दुर्लभ सर्जरी

नई दिल्ली
 देश के सबसे बड़े अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारत में पहली बार 25 सप्ताह के अजन्मे बच्चे की जटिल सर्जरी की है।

30 से ज्यादा डॉक्टरों ने सर्जरी में लिया हिस्सा
12 नवंबर को एम्स के न्यूरोसाइंसेज सेंटर में छह घंटे तक चली इस प्रक्रिया में प्रोफेसर दीपक गुप्ता और डॉ. के अपर्णा शर्मा के नेतृत्व में 30 से अधिक डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने हिस्सा लिया। सर्जरी के बाद मां और भ्रूण दोनों पूरी तरह स्वस्थ और स्थिर हैं।

क्या होती है मायेलोमेनिंगोसील की बीमारी
आपको बता दें कि यह सर्जरी मायेलोमेनिंगोसील नाम की एक गंभीर जन्मजात बीमारी को ठीक करने के लिए की गई, जो स्पाइना बिफिडा का सबसे खतरनाक रूप है। इसमें बच्चे की रीढ़ की हड्डी में छेद होने के कारण नसें बाहर आ जाती हैं, जिससे जन्म के बाद लकवा या दिमाग में पानी भरने जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। आमतौर पर इसका ऑपरेशन जन्म के बाद होता है, लेकिन गर्भ में ही इसका इलाज करने से बाकी के महीनों में रीढ़ की हड्डी को और ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है, जिससे बच्चे के भविष्य में अपने पैरों पर चलने की संभावना बढ़ जाती है।

मामले में क्या है डॉक्टरों का कहना
डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की सर्जरी में समय से पहले प्रसव या संक्रमण जैसे कुछ जोखिम भी होते हैं, इसलिए मरीज का चुनाव बहुत सावधानी से किया जाता है। राहत की बात यह रही कि यह पूरा महंगा इलाज केंद्र सरकार के 'जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम' (JSSK) के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया। अब एम्स एक खास 'फीटल-केयर' कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है, ताकि देश के अन्य जरूरतमंद परिवारों को भी इस आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सके।

Related Posts

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक नेतृत्व पर मंथन करेगा नीति आयोग, नवंबर से सितंबर 2027 तक चलेंगी कार्यशालाएं

नई दिल्ली नीति आयोग सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल से सीख लेने के लिए 17 नवंबर को पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की…

चुनाव की तारीखों के विरोध के बीच सोनम वांगचुक नजरबंद, घर के बाहर तैनात किए गए हथियारबंद जवान

नई दिल्ली   सामाजिक कार्यकर्ता और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन में अभिजीत दीपके का साथ देने वाले सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है। रैलियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581