Fujiyama Power Systems के मुनाफे में 111% की बढ़ोतरी, शेयरों में आगे भी तेजी के संकेत

नई दिल्ली 
सोलर स्टॉक Fujiyama Power Systems के शेयरों की कीमतों में पिछले 6 महीने के दौरान 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल बुलिश हैं। उनका मानना है कि कंपनी के शेयरों में आने वाले समय में और उछाल देखने को मिलेगी।
ब्रोकरेज को क्यों है तेजी की उम्मीद (Fujiyama Power Systems target price)

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरी छमाही में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण और पूर्वी भारत में कंपनी विस्तार करेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वैल्यूएशन में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है।

कितना है टारगेट प्राइस
इस ब्रोकरेज ने 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस टारगेट प्राइस के साथ-साथ ब्रोकरेज ने स्टॉक को BUY टैग दिया है।

कंपनी के प्रॉफिट में तेज उछाल
इस कंपनी ने पिछले हफ्ते दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि उनका ऑपरेशनल रेवन्यू 1306.82 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 130.11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 567.91 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी की कमाई घटी है। यह गिरावट 2.89 प्रतिशत की है।

जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 132.86 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 111.21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 62.90 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? 
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Fujiyama Power Systems के शेयरों का दाम बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 346.95 रुपये के स्तर पर था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का दाम 33.90 प्रतिशत बढ़ा है। 2026 में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 55.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 494 रुपये और 52 वीक लो लेवल 170.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10662 करोड़ रुपये का है।

Related Posts

EPS पेंशनर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा? 1,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार

नई दिल्ली  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की 240वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 19 नवंबर 2026 को होने जा रही है. इस बैठक से देशभर के लाखों पेंशनर्स…

ऑटो बाजार में बढ़ेगी हलचल! JSW Combat के साथ भारतीय बाजार में कदम रखेगा नया कार ब्रांड

मुंबई  भारतीय बाजार में एक नई कार कंपनी लॉन्च होने वाली है. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू मोटर्स की. यूं तो जेएसडब्लू (JSW) भारतीय बाजार में एमजी मोटर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581