Aichi-Nagoya Asian Games 2026: हॉकी इंडिया ने जारी की पुरुष टीम, खिताब बचाने के मिशन पर उतरेगी टीम इंडिया

नईदिल्ली 

हॉकी इंडिया ने बुधवार को 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि भारत के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह टीम को अपना अहम अनुभव देंगे। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है।

टीम में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन हैं। भारत ने 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

क्या फिर ऐसा कर पाएगी हरमनप्रीत ब्रिगेड?

हरमनप्रीत ब्रिगेड अब खिताब का बचाव करने की फिराक में होगी। भारतीय टीम को पूल ए में मेजबान जापान, कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। गोल्ड मेडल के लिए 12 टीमें मुकाबला करेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों वाले दो पूल में बांटा गया है। सभी मैच काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
'मुझे उम्मीद है कि सभी इस मौके का सही…'

कप्तान हरमनप्रीत ने को इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना का भरोसा है। उन्होंने कहा, ''चाहे युवा खिलाड़ी हों या सीनियर खिलाड़ी, मुझे सभी पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि सभी इस मौके का सही इस्तेमाल करेंगे। मुख्य लक्ष्य बिना किसी दबाव के खेलना, खेल का आनंद लेना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना है।''

'हम जापान की चुनौती के लिए तैयार हैं'
टीम के सेलेक्शन पर बात करते हुए हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ''एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम बहुत अनुभवी है। हम जापान में खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं, क्योंकि वहां जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी और एक टीम और देश के तौर पर यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।''

20 सितंबर को अभियान शुरू करेगा भारत
हरमन ब्रिगेड एशियन गेम्स 2026 अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी। भारत को 22 सितंबर को श्रीलंका, 24 सितंबर को कोरिया और 26 सितंबर को जापान से भिड़ना है। वहीं, 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पूल स्टेज के अपने आखिरी मैच में टक्कर होगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581