गुरुग्राम में अवैध आशियानों पर कार्रवाई शुरू, 8 जोन में बुलडोजर चलाकर हटाए जाएंगे निर्माण

गुरुग्राम.

नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को शहर के सभी आठ जोन में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों के नेतृत्व में निगम की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की।

सदर बाजार, कृष्णा कॉलोनी, आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र, डीपीजी कॉलोनी सेक्टर-34, रेयान एन्क्लेव भोंडसी सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।

रेयान एन्क्लेव में चला ध्वस्तीकरण अभियान
रेयान एन्क्लेव, भोंडसी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक के नेतृत्व में एई आशीष हुड्डा और निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

आठों जोन में टीमों ने संभाला मोर्चा
निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी आठ जोन में टीमों को सक्रिय किया गया है। संबंधित संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। निगम की टीमें चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर निर्माण की जांच करने के साथ नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई कर रही हैं।

कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 5 राष्ट्रीय राजमार्गों पर फोरलेन और रिंग रोड की तैयारी

रांची झारखंड को बिहार, बंगाल और ओडिशा से जोड़ने वाले पांच राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हवाले हो चुके हैं। इनके नाम हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 20, 139,…

सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी को नई उड़ान

आधी आबादी का पूरा दम : सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई उड़ान मिर्जापुर के ‘विंध्य प्रेरणा’ से सोनभद्र के ‘सोन प्रेरणा’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581