होटल उद्योग की मदद से युवाओं को मिलेगा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, रोजगार की राह होगी आसान

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए होटल उद्योग को प्रशिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनाया है। लखनऊ और आगरा के नौ होटल व होटल समूहों को ट्रेनिंग पार्टनर बनाया गया है।

अब हास्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षण केवल प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को होटल उद्योग में काम की वास्तविक जरूरतों के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर होगा।

ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में अभी होटल ताज महल, अवध, गोल्डन ट्यूलिप, रमाडा, मैरियट, जेमिनी, द सेंट्रम, द रेगनेंट, चार्टर्ड होटल, हयात और रिनेसां को शामिल किया गया है। इन संस्थानों की उद्योग विशेषज्ञता का इस्तेमाल युवाओं को काम के अनुरूप कौशल देने में किया जाएगा।

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में केवल शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार मिलना आसान नहीं है। अतिथि सत्कार, फ्रंट आफिस संचालन, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, किचन और ग्राहक सेवा जैसे कार्यों में व्यावहारिक दक्षता जरूरी है। होटल उद्योग की भागीदारी से प्रशिक्षण में इन जरूरतों को शामिल किया जा सकेगा।

इससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने में आसानी होगी। इसका लाभ केवल युवाओं को ही नहीं मिलेगा। होटल और हास्पिटैलिटी उद्योग को भी आवश्यक कौशल से तैयार युवाओं का पूल उपलब्ध होगा। इससे नए कर्मचारियों को शुरुआती स्तर पर प्रशिक्षण देने में होटल संस्थानों का समय और संसाधन बच सकते हैं

प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ होटल, रेस्टोरेंट और हास्पिटैलिटी सेवाओं में कुशल कर्मचारियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में होटल उद्योग को प्रशिक्षण से जोड़ने से युवाओं के कौशल और बाजार की जरूरत के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी। कौशल विकास मिशन और उद्योग के इस सीधे जुड़ाव से प्रशिक्षण से रोजगार तक की राह अधिक व्यावहारिक बनाने की कोशिश की गई है।

Related Posts

किसानों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार, चक्रवात से हुए नुकसान पर CM साय का बड़ा आश्वासन

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश…

इज्तिमा में उमड़ेगी लाखों की भीड़, पार्किंग से सुरक्षा तक 35 हजार वालेंटियर्स संभालेंगे व्यवस्था

भोपाल चार दिन तक लाखों लोगों की मेजबानी करने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां अब तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं।चार से सात दिसंबर तक ईंटखेड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581