झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 5 राष्ट्रीय राजमार्गों पर फोरलेन और रिंग रोड की तैयारी

रांची
झारखंड को बिहार, बंगाल और ओडिशा से जोड़ने वाले पांच राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हवाले हो चुके हैं। इनके नाम हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 20, 139, 522, 114 ए और 22। अभी तक इन राष्ट्रीय राजमार्गों की देखरेख राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल करता रहा है।

अब एनएचएआइ पर इनकी सूरत बदलने की जवाबदेही है। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो अगले दो से तीन सालों में झारखंड के कई हिस्सों में फोरलेन सड़कों का जाल होगा। आवागमन सुगम हो जाएगा।

चाईबासा में 18 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा
एनएच 20 बिहार के बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, नवादा, रजौली होकर यह मार्ग झारखंड में प्रवेश करता है। कोडरमा, बरही, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, तुपूदाना, खूंटी, बंदगांव, चक्रधरपुर, चाईबासा, जैंतगढ़ होकर यह सड़क ओडिशा में प्रवेश कर जाती है।

वहां क्योंझर, पाणिकोइली, जाजपुर होकर सातभाया में समापन होता है। रांची से जैंतगढ़ का हिस्सा एनएचएआइ के जिम्मे आया है। तुपुदाना से कुंडीवारटोली तक फोरलेन बनाया जाना है। चाईबासा शहर में बाईपास बनेगा जो फोरलेन होगा। यह बाईपास फोरलेन होगा।

पुतिदा से रघुनाथपुर तक 18 किमी लंबाई होगी। चाईबासा से जैंतगढ़ तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। रांची से चक्रधपुर के बीच बंदगांव घाटी के अलावा कई जगहों पर सड़क संकरी है। बेहद घुमावदार है। इस हिस्से में सड़क को सीधा करने के लिए पहले अध्ययन किया जाएगा। फिर काम होगा।

रामपुरहाट से डुमरी तक चरणबद्ध तरीके से फोरलेन
कुल 310 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 114 ए का 290 किमी का हिस्सा झारखंड में है। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से इसकी शुरूआत है। शिकारीपाड़ा, दुमका, बासुकीनाथ, जरमुंडी, देवघर, सारठ, मधुपुर, गिरिडीह होकर यह सड़क डुमरी में जीटी रोड से जुड़ जाएगी।

पहले चरण में बाबा धाम देवघर से बासुकीनाथ तक फोरलेन सड़क बन चुकी है। अब दुमका से बासुकीनाथ तक फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण समेत बाकी कार्य प्रगति पर है। देवघर से डुमरी तक 100 किमी लंबाई में 23 सौ करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाना है।

मधपुर, सारठ एवं गिरिडीह शहर के लिए बाईपास बनाया जाएगा। गिरिडीह बाईपास के लिए 438 करोड़ रूपये की प्रारंभिक स्वीकृति भी हो चुकी है। स़ड़क का काम पूरा हो गया तो सावन में भोलेनाथ के बम सचमुच बमबम होंगे।

चतरा से लातेहार तक 106 किमी की यात्रा आसान होगी
एनएच 22 की शुरुआत भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के सोनबरसा से होती है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, जहानाबाद, गया, बोधगया, डोभी के बाद यह सड़क चतरा के गोसाईडीह से झारखंड में घुसती है। जोरी, लमटा, हंटरगंज होकर इसका समापन चंदवा में है।

अभी झारखंड के हंटरगंज समेत कई जगहों पर सड़क की दशा बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं। एनएचएआइ ने सबसे पहले गड्ढों को भर कर सड़क को चलने योग्य बनाने का काम शुरू किया है। झारखंड में 106 किमी लंबे एनएच को फोरलेन बनाने के डीपीआर के लिए निविदा हो चुकी है। चतरा शहर के लिए 14 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा।

निकट भविष्य में हजारीबाग में एक और रिंग रोड
एनएच 522 की लंबाई 119 किमी है। गिरिडीह से बगोदर से शुरुआत होती है तो हजारीबाग होते हुए चतरा में समापन। विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, हजारीबाग सदर एवं चतरा मुख्य पड़ाव हैं। 518 करोड़ की लागत से बगोदर से 48 किमी की दूरी तक फोरलेन बनाया जाना है।

केसुरा मोड़ से सरोनी कटकी और टाटीझरिया तक सड़क पर गड्ढे हैं। जर्जर भी है। दारू में दो संकरी पुलिया और तीखे मोड़ के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। टाटीझरिया एवं होलंग में भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन के मुआवजा पर जिच है।

जल्द ही गड्ढों को भर कर चलने योग्य बनाया जाएगा। इसी मार्ग के लिए हजारीबाग शहर में एक और रिंग रोड बनेगा। सिलवार से बाईबास निकलेगा जो कटकमसांडी रोड को पार कर सलगा गांव से जुड़ेगा। बाईपास की लंबाई 26 किमी होगी।

पटना से शुरू हुई यह सड़क बदलेगी पलामू की सूरत
एनएच 139 सड़क पटना से शुरू होकर डालटनगंज के मेदिनीनगर तक जाती है। फुलवारीशरीफ, विक्रम, पालीगंज, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद, अंबा होकर यह हरिहरगंज में झारखंड में प्रवेश करती है। वहां से आगे बढ़ते हुए छतरपुर, राजहरा होकर मेदिनीनगर तक जाती है।

कुल लंबाई 51 किमी। पटना से झारखंड सीमा तक इस मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। झारखंड में हरिहरगंज से सीलीदाग तक सड़क चौड़ी हो चुकी है। छतरपुर से पड़वा मोड़ तक 22 किमी सड़क दो लेन की है। अक्सर जाम लगता है। इस हिस्से को भी फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम प्रगति पर है।

राष्ट्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने झारखंड की कई सड़कों की जिम्मेदारी एनएचएआइ को दी है। अधिकतर सड़कें बेहद महत्वपूर्ण है। सभी सड़कों की वर्तमान स्थिति समेत कई पहलुओं का निकट भविष्य में जमीनी अध्ययन किया जाएगा। तदुपरांत उन्हें जनोपयोगी बनाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
    -संतोष कुमार आर्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, एनएचएआई, झारखंड

 

Related Posts

रिढ़ाना से दोदवा तक बदलेगी पेयजल व्यवस्था, नए आरसीसी टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे

चंडीगढ़ गोहाना क्षेत्र के पांच गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़े स्तर पर जलघर और पाइपलाइन से जुड़े काम शुरू होने जा रहे हैं। रिढ़ाना, बरोदा ठुठान,…

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गुरुग्राम, 2.24 किलोमीटर लंबा 6-लेन कॉरिडोर होगा तैयार

गुरुग्राम. गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) गुरुग्राम महानगर विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581