ग्लैमर और क्रिकेट का अनोखा मेल: गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर-एक्ट्रेस, Arshdeep Singh ने लूट ली महफिल

 नई दिल्ली

बधाई हो! 'कैसी ये यारियां' फेम एक्ट्रेस चार्ली चौहान अब मिस से मिसेज बन गई हैं. चार्ली ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह से गुपचुप शादी कर ली है. पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल पर रमनदीप सिंह और चार्ली की शादी की तस्वीरें शेयर करके उन्हें बधाई दी गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग फोटोज-वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो गए हैं। 

रमनदीप-चार्ली बने पति-पत्नी
क्रिकेटर रमनदीप सिंह 29 साल के हैं. उन्होंने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. दोनों ने गुरुद्वारे में ट्रेडिशनल सिख वेडिंग की है. शादी में सिर्फ दोनों के करीबी रिश्तेदार, दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए हैं. रमनदीप और चार्ली की शादी में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह भी बाराती बनकर पहुंचे. दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस हैरान हो गए हैं, क्योंकि अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा था। 

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं चार्ली
एक्ट्रेस चार्ली चौहान सुर्ख लाल लहंगा-चोली में दुल्हन बनीं. उनके लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क हुआ है. लहंगे संग एक्ट्रेस ने गोल्ड का मांग टीका, झूमर और नथनी पहनकर अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. उन्होंने मैचिंग नेकलेस भी पहना. हाथों में एक्ट्रेस चूड़ा पहने नजर आईं। 

वहीं, दूसरी ओर क्रिकेटर रमनदीप सिंह आइवरी कलर की शेरवानी में दिखाई दिए. उनकी शेरवानी पर हैवी वर्क हुआ है. उन्होंने रेड पगड़ी सिर पर पहनी. दुल्हन-दूल्हा शादी में एक दूसरे संग रोमांटिक डांस करते हुए भी दिखाई दिए. वो एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. फैंस और सेलेब्स उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। 

चार्ली चौहान की बात करें तो वो सबसे पहले एमटीवी रोडीज 7 में दिखी थीं. शो से उन्हें तगड़ी पहचान मिली. इसके बाद वो 'कैसी ये यारियां' शो में नजर आईं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कुंवर अमर संग नच बलिए में भी पार्टिसिपेट किया था. मगर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। 
वहीं, दूसरी ओर रमनदीप सिंह की बात करें तो वो डॉमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. हालांकि, आईपीएल में वो शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  की टीम का हिस्सा हैं. इस समय वो अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में हैं। 

हमारी तरफ से भी रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान को शादी को ढेरों बधाई। 

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581