वैज्ञानिक विधियों से कालगणना’ विषय पर होगी राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञान भवन में प्राचीन सामग्रियों के वैज्ञानिक आयु निर्धारण एवं पुरा-जलवायु अध्ययन की मिलेगी सुविधा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 23 नवम्बर को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की प्रथम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर ‘प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी।

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला प्रदेश में पुरातात्विक सामग्रियों की वैज्ञानिक रूप से आयु निर्धारण और पुरा-जलवायु अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस तकनीक के माध्यम से लगभग 10 लाख वर्ष तक पुरानी सामग्रियों की आयु का आकलन किया जा सकेगा। प्रयोगशाला से प्राचीन मानव सभ्यताओं, पर्यावरणीय बदलावों तथा ऐतिहासिक परिस्थितियों के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी में प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध एवं योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। भीमबेटका शैलाश्रयों की खोज उनके महत्वपूर्ण योगदानों में शामिल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त है। गैलरी के माध्यम से उनके शोध एवं भारतीय पुरातत्व के क्षेत्र में योगदान को आमजन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यशाला में भारतीय कालगणना परंपरा, प्राचीन खगोलीय ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पुरातत्वविद् एवं विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में विचारक एवं समाजसेवी सुरेश सोनी उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन सचिव प्रवीण रामदास, वीर भारत न्यास के निदेशक श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।

मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए अनुसंधान, नवाचार, पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. वाकणकर गैलरी एवं ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला की स्थापना प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

Related Posts

एमपी के कई जिलों में पराली जलाने का संकट बरकरार, इन इलाकों में स्थिति खराब

भोपाल बीते वर्षों में पराली जलाने से ग्वालियर का धुआं दिल्ली तक पहुंचने पर जब प्रदेश की किरकिरी हुई तो रोकथाम के उपाय भी शुरू हुए। किसानों को जागरूक करने…

20 साल से फूलों की खेती कर रहे कृष्णानंद, पटना तक पहुंचते हैं गाजीपुर के फूल

 रेवतीपुर (गाजीपुर)  पारंपरिक खेती में लागत और मेहनत के बाद भी मुनाफे की चुनौती के बीच डेढ़गांव के किसान कृष्णानंद कुशवाहा उर्फ भानु ने फूलों की खेती को कमाई का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581