दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट, मुंबई महानगरपालिका के पात्र कर्मियों को नवंबर की सैलरी के साथ मिलेंगे ₹33,000

 मुंबई
दिवाली से पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. महापौर ऋतु तावड़े ने साल 2026 के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को 33,000 रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की है. पिछले साल कर्मचारियों को 31,000 रुपये बोनस मिला था. इस बार इसमें 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। 

महापौर ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि बोनस की रकम नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ जारी की जाए. यह फैसला BMC मुख्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया. बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों के समूह नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बोनस की रकम तय करने को लेकर सभी पक्षों के बीच चर्चा हुई। 

93,509 कर्मचारियों और पात्र कर्मियों को मिलेगा फायदा
BMC के इस फैसले से कुल 93,509 अधिकारी, कर्मचारी और पात्र कर्मी लाभान्वित होंगे. इसमें महानगरपालिका के नियमित वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। 

महानगरपालिका की तरफ से पात्र सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों और बालवाड़ी शिक्षकों को भाऊबीज की राशि भी दी जाएगी. इस तरह बोनस और भाऊबीज की रकम से अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों और कर्मियों को त्योहार के मौके पर आर्थिक मदद मिलेगी। 

पिछले साल से 2,000 रुपये ज्यादा बोनस
महापौर ऋतु तावड़े के मुताबिक, बोनस की रकम तय करने के दौरान महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कम बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया. कर्मचारी संगठनों की मांग और आर्थिक हालात पर चर्चा के बाद 33,000 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी। 

पिछले साल 31,000 रुपये बोनस दिया गया था, जबकि इस साल इसे बढ़ाकर 33,000 रुपये कर दिया गया है. बोनस की रकम नवंबर के नियमित वेतन के साथ देने के निर्देश के बाद पात्र कर्मचारियों को दिवाली से पहले इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. महानगरपालिका के इस फैसले से हजारों परिवारों को त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी। 

Related Posts

दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, PM किसान योजना की 24वीं किस्त जारी

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास…

SIR की डेडलाइन बढ़ी, छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए मिला अतिरिक्त समय

नई दिल्ली महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राज्य में मतदाताओं को अब दावे और आपत्तियां दाखिल करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581