पटना साहिब प्रकाश पर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं के खास इंतजाम, पार्किंग से मेडिकल सेवाओं तक तैयारी तेज

पटना
360वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से पटना साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवासन से लेकर यातायात, सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सिख कॉन्क्लेव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गतका व घुड़सवारी प्रतियोगिता और ड्रोन शो जैसे आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज करने की कवायद शुरू कर दी है।

टेंट सिटी की योजना बनाने से लेकर पार्किंग, पेयजल, मोबाइल टायलेट और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तक की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।

तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं
गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करें ताकि प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन, ठहरने और बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी की जाएं। बैठक में नगर आयुक्त यशपाल मीणा, उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, डीआइजी जितेंद्र राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पहले बनेगा आयोजन स्थल का नक्शा, फिर होंगी व्यवस्थाएं
आयोजन स्थल पर आवासन, आवागमन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए पर्यटन विभाग और पटना सिटी के भूमि सुधार उप समाहर्ता को नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया। इसके आधार पर टेंट सिटी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था और यातायात संचालन की कार्ययोजना भी पहले से तैयार करने को कहा गया है।

सड़क, रोशनी और सफाई पर रहेगा जोर
सड़क निर्माण विभाग को जरूरत के अनुसार सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और एलईडी लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सड़कों के सुंदरीकरण का निर्देश दिया गया

नगर निगम को पर्याप्त संख्या में मोबाइल टायलेट, यूरिनल और डस्टबिन उपलब्ध कराने के साथ आयोजन स्थल और आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित करनी होगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को वाटर एटीएम, पानी के टैंकर और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है।

भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस पोस्ट
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग को जरूरत के अनुसार पुलिस पोस्ट स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ को सुशासन और विकास में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प: राज्यपाल

छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़ ने विकास के 26 वर्षों की यात्रा पूरी कर…

जनभागीदारी से जगमगाएगी रामनगरी, दीपोत्सव की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अपील- अयोध्या को दीपों से सजाने में जुटें नागरिक और संस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581