छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत, पोस्टर-बैनर नहीं सिर्फ भाजपा के झंडे आए नजर

रायपुर.

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और रायपुर महापौर मीनल चौबे ने स्वागत किया.

एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी बाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां स्वागत और मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुंचे. स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. होर्डिंग और बैनर लगाए जाने से मना करने के बाद राजधानी में जगह-जगह भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी बड़े नेता के आगमन पर स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर नहीं लगे हैं. यही नहीं भाजयुमो ने इस अवसर पर बाइक रैली का भी आयोजन रखा था, जिसे देर रात को रद्द कर दिया गया.

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मृति ईरानी का हम बहुत-बहुत स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी. सरकार संगठित होगी और अच्छा काम करेगी. स्वागत में पोस्टर-बैनर नहीं लगाए जाने पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि जो अनुभवी उलझे वरिष्ठ नेता होते हैं, उनको ऐसा लगता है उनको यहां से चुनाव लड़ना नहीं है. चुनाव जिनको लड़ना है, उनके पोस्टर लगे. उनके पोस्टर लगने से कोई फायदा नहीं है, इसलिए इस कंपटीशन में कार्यकर्ता उलझ जाते हैं. कार्यकर्ता संगठन का काम करें. कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें.

वहीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची हैं. आज कई बैठक भी होंगी. छत्तीसगढ़ में और मजबूती से कार्यकर्ता काम करेंगे.

Related Posts

गुरुग्राम की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, मिस्र की मुक्केबाज को हराकर रचा इतिहास

गुरुग्राम. गुरुग्राम की चेतना सैनी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में इसरा को हराकर अपनी 11वीं पेशेवर मुक्केबाजी फाइट जीती। वे सुपर बेंटमवेट वर्ग में देश में नंबर एक रैंकिंग…

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581