इटारसी में भैंसों के बीच खूनी संघर्ष से थम गए वाहनों के पहिए, एक घंटे तक राहगीर परेशान

इटारसी

बुधवार दोपहर कृषि उपज मंडी गेट के सामने खेड़ा के पास दो पाड़ों (भैंसों) की आपसी भिड़ंत के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के बीचों-बीच दोनों भैंसों के भिड़ने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गुस्साए भैंसों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि यहां पहुंची नगर पालिका की दमकल द्वारा पानी की तेज बौछार फेंकने के बावजूद दोनों का युद्ध खत्म नहीं हुआ।

दमकल व पानी के टैंकर की बौछारें भी साबित हुईं बेअसर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भैंसें काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। सड़क से उन्हें हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई प्रयास किए। लोगों ने लकड़ियां बरसाईं और पटाखे भी फोड़े, लेकिन दोनों भैंसें अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुईं। स्थिति को देखते हुए पानी के टैंकर और दमकल वाहन की मदद भी ली गई। पानी की तेज बौछारों से दोनों को अलग करने का प्रयास किया गया।

हाईवे पर फंसे रहे राहगीर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार एक पाड़ा वहां से हट गया, जिसके बाद हालात सामान्य हो पाए। दोनों मवेशियों की लड़ाई की वजह से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, हादसे के डर से कोई भी लड़ाई के बीच से निकलने की हिम्मत नहीं कर पाया। लड़ाई खत्म होने के बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर परेशान होते रहे। भैंसों की भिड़ंत देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस लड़ाई का बहुप्रसारित हुआ वीडियो भी जमकर चर्चाओं में रहा।

 

Related Posts

’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

बीजापुर जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।…

जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

रायगढ़ जनजातीय समाज की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज रायगढ़ के संत पूज्य  प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581