65 साल पुराना पुश्तैनी कारोबार बना रोजगार का सहारा, मधुपुर से पटना भेजे जाते हैं छठ के सामान

मधुपुर (देवघर)
 लोक आस्था के महापर्व छठ में बांस का बना सूप -डाला अहम होता है। छठ का जुड़ाव बिहार की माटी से है। आज वह वैश्विक पटेल पर आ गया है। 

आज से 26 साल पहले देवघर भी अभिवाजित बिहार का हिस्सा था। रेल मार्ग पर होने के कारण मधुपुर को व्यापार का केंद्र बनाकर यहां से सूप और डाला का कारोबार बिहार की राजधानी पटना को केंद्र में लेकर किए जाने लगा। 

90 ट्रक सूप और डाला भेजा जाता है पटना 
आज छठ के समय में तकरीबन सवा करोड़ का कारोबार होता है। तकरीबन 90 ट्रक सूप और डाला पटना भेजा जाता है। इस कारोबार का आर्थिक अंश देवघर ही नहीं बल्कि संताल परगना के मोहली समुदाय के घर तक पहुंचता है। 

सूप-डाला के बढ़ते व्यापार के कारण मधुपुर हब बनता जा रहा है। संताल परगना के विभिन्न गांव में सूप-डाला बनाने वाले लोगों से खरीदारी कर मधुपुर लाया जाता है।

65 वर्ष से जुड़े हैं इस कारोबार से
कारोबारी प्रवीण जायसवाल ने बताया कि 65 साल से इस व्यापार को उनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है। धंधे की शुरूआत उनके पिताजी ने की थी। ट्रक से पटना सिटी ले जाकर सूप-डाला को गोदाम में जमा करते हैं। वहां से उत्तर प्रदेश भेजा जाता है। बिहार के विभिन्न शहरों में पटना सिटी से ही सूप और डाला जाता है। 

बताया कि इस धंधे में काफी मेहनत है। सूप व डाला बनाने में मोहली समुदाय के ही लोग जुड़े हुए हैं। एक माह पहले से ही स्टाक रखना शुरू हो जाता है। पुश्तैनी धंधे से जुड़े मोहली समुदाय के लोगों को सालों भर रोजगार मिल जाता है।

मधुपुर अनुमंडल के चितरा, पालोजोरी, सारठ, मारगोमुंडा के अलावा पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों में बड़े पैमाने फर मोहली समुदाय के लोगों द्वारा बांस से निर्मित सूप-डाला व अन्य सामग्री बनाया जाता है।

बिहार से होती है 55 लाख की आमदनी
मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के सारठ, पालोजोरी, मारगोमुंडा, मधुपुर प्रखंड के अलावा जामताड़ा और दुमका से सटे एक सौ से अधिक मोहली समुदाय के लोग सूप डाला बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। 

गजियाडीह गांव के मोहली टोला में इस धंधे से जुड़े संतोष मोहली, राम लखन मोहली, विश्वनाथ मोहली, फागुन मोहली। मधुपुर प्रखंड के लालपुर गांव के रामजीवन मोहली, बुधन मोहली, रामलोचनमोहली और सुखदेव मोहली का कहना है कि साल भर मधुपुर के व्यापारी सूप व डाला खरीद कर ले जाते हैं। 

समय-समय पर अग्रिम राशि का भी भुगतान व्यापारी द्वारा कर दिया जाता है। खास तौर पर छठ महापर्व के दो माह पहले ही पांच से दस हजार रुपये प्रत्येक मोहली परिवार को अग्रिम भुगतान व्यापारी द्वारा किया जाता है, जिससे सालों भर स्थाई रूप से काम मिलता रहता है। 

बाजार में 300 से 400 रुपये खुदरा में बिकने वाला डाला का थोक भाव दो सौ रुपये होता है, जबकि 50 से 60 रुपये में खुदरा बिकने वाला एक सूप की कीमत व्यापारी 30 रुपये मिलता है।

सात से आठ हजार रुपये होती है आमदनी
पूरे साल काम मिलने के कारण मोहली समुदाय के लोग अपने जमीन पर बांस की खेती करते हैं ताकि व्यापार को पर्याप्त मात्रा में मांग के अनुसार बांस से बने सामानों की आपूर्ति की जा सके। 

लोगों का कहना है कि करीब एक दशक से अस्थाई रूप से उन्हें काम मिलते आ रहे हैं। इसके अलावा साप्ताहिक
 लगने वाले हाट बाजार में भी बांस से निर्मित सामानों की बिक्री करते हैं, जिससे आमदनी होती है। सरोज मोहली, विकास मोहली, रामू मोहली ने बताया कि बांस से निर्मित वस्तुओं की बिक्री करने पर प्रत्येक माह आठ से नौ हजार रुपये की आमदनी हो जाती है।

Related Posts

भोपाल में 9 डिग्री तापमान, दमोह दूसरा सबसे ठंडा शहर; MP में फिर बढ़ेगी सर्दी

 भोपाल देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है तो कहीं सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा…

बाघों की बढ़ती संख्या के बावजूद नहीं थम रहीं मौतें, 2026 में 150 ने गंवाई जान

भोपाल भारत की पहचान दुनिया के प्रमुख बाघ संरक्षण वाले देशों में होती है। मध्य प्रदेश को 'टाइगर स्टेट' का दर्जा मिला है, लेकिन बाघों की मौत के लगातार सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581