पंपा नदी में कपड़े फेंके तो होगी कार्रवाई, जुर्माना नहीं भरने पर श्रद्धालुओं पर चलेगा मुकदमा

पथानामथिट्टा

सबरीमाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब पंपा नदी में कपड़े या कुछ भी फेंकना भारी पड़ सकता है. सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े फेंकने वाले श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का आदेश जारी हुआ है। 

सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने उन श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लागने का आदेश जारी किया है जो पंपा नदी में कपड़े फेंकते हैं। 

इस आदेश का उद्देश्य पंपा नदी को प्रदूषित होने से बचाना है. आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई पंपा नदी को प्रदूषित करता है या उसमें कपड़ा या किसी भी तरह का कूड़ा फेंकता है तो उस पर तुरंत पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। 

15 दिनों में जुर्माना नहीं दिया तो चलेगा मुकदमा
वहीं, अगर कोई 15 दिनों के अंदर जुर्माना नहीं भरता है
तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 279, और जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 24 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। 

इस आदेश को लागू करने के लिए पंपा के ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पंपा के पुलिस विशेष अधिकारी और रानी-पेरुनाड ग्राम पंचायत के सचिव को अधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 

Related Posts

परिसीमन की अटकलों के बीच रिजिजू का बयान, बोले- बहुत महत्वपूर्ण बिल ला रही सरकार

 नई दिल्ली संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद परिसीमन बिल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा बयान दे…

परिसीमन बिल पर विपक्षी एकता में दरार, DMK के समर्थन से बढ़ सकती है सरकार की ताकत

 नई दिल्ली परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी DMK के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581