बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

काफी समय बाद प्राकृतिक रहवास में नजर आया वन्यजीव
 क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की पुष्टि
बांधवगढ़

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। जंगल की झाड़ियों के बीच विचरण करते इस वन्यजीव को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। काफी समय बाद पैंगोलिन के दिखाई देने की पुष्टि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस दुर्लभ वन्यजीव का दिखाई देना जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटकों के लिए भी यह सफारी के रोमांच को बढ़ा वाला शुभ समाचार है।

मैहर निवासी पर्यटक अंकुल त्रिपाठी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल की झाड़ियों के बीच धीरे-धीरे चलते पैंगोलिन पर पड़ी। लंबे समय बाद पर्यटकों को यह वन्यजीव अपने प्राकृतिक रहवास में देखने का अवसर मिला।

पैंगोलिन एक विशिष्ट वन्यजीव है, जो मुख्य रूप से दीमक और चींटियां खाता है। भोजन की तलाश में यह जमीन पर विचरण करता है। इसकी सबसे खास विशेषता इसके शरीर पर पाये जाने वालसे कठोर शल्क हैं, जो इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। खतरे का आभास होने पर यह अपने शरीर को गेंद के आकार में समेट लेता है।

 

Related Posts

ऐशबाग में 20 बुलडोजरों की कार्रवाई से मचा हड़कंप, पौने आठ घंटे में साफ हुए 599 मकान

भोपाल नगर निगम द्वारा दस साल पहले जर्जर और खतरनाक घोषित किए गए ऐशबाग स्टेडियम स्थित जनता क्वार्टर के भवनों पर आखिरकार सोमवार को प्रशासन का पीला पंजा चल ही…

ओवरस्पीडिंग और रेडलाइट जंप करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, गोरखपुर में इंटरसेप्टर वाहनों से होगी कार्रवाई

गोरखपुर  सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों के साथ अब ट्रैफिक पुलिस को भी अपने काम का हिसाब देना होगा। यूपी के गोरखपुर में हर दिन कम से कम 400…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581