शिक्षक पर धर्मांतरण कराने का आरोप, VHP और बजरंग दल ने प्रशासन से की शिकायत

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है मामला?
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम बहरी झोरकी में शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर अवैध धर्मांतरण कराए जाने की शिकायतें और जानकारियां सामने आई हैं। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू समाज के लोगों में चिंता और असंतोष व्याप्त है।​

संगठन की प्रमुख मांगें
​विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं। शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा की भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ उनके परिवार की भी जांच की जाए। कथित धर्मांतरण के आरोपी के तौर पर ​ग्राम बहरी झोरकी निवासी ध्यान सिंह केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा और बिटकू लाल की कथित भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जाए। ​संबंधित व्यक्तियों के आय के स्रोत, आय-व्यय और संपत्ति की जांच सक्षम विभाग से कराई जाए, ताकि संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई हो सके। ​

संबंधित व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्रों की वैधता और जारी होने की प्रक्रिया की जांच राजस्व अधिकारी से कराई जाए। अनियमितता पाए जाने पर प्रमाण पत्र निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ​ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ी शिकायतों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो। दोष प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। ​मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित की जाए और जांच की प्रगति से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए।

Related Posts

नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

– अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय से ही लागू है अतिरिक्त सुरक्षा निधि का नियम, नया नहीं – अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को…

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581