भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती, पीएम मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ की सहायता घोषित की

नई दिल्ली
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. 23 नवंबर 2026 को उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी और पीएम बालेन शाह ने अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ क‍िया. इन दोनों शहरों के बीच में अब सरयू कमला एक्सप्रेस चलाई जा रही है. इस राजकीय यात्रा के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले. साथ ही पीएम मोदी का आभार जताने के साथ उन्‍होंने भारत के प्रधानमंत्री को नेपाल आने के ल‍िए आमंत्र‍ित भी क‍िया। 

भारत पहुंचे नेपाली पीएम का हवाई अड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया. सोमवार को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होनी है. जिसमें भारत-नेपाल संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की जाएगी साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ ही व्यापार, सुरक्षा, सीमा, कनेक्टिविटी, ऊर्जा जैसे कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होनी है। 

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत की राजकीय यात्रा पर है. भारत इस यात्रा को विशेष कूटनीतिक महत्व दे रहा है और नेपाल के नए नेतृत्व के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ाना चाहता है. बालेंद्र शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई ने पहले ही प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि 23 नवंबर को वार्ता होगी और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक लंच भी आयोजित करेंगे. वहीं वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. जिसमें कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. यह दौरा भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं. वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषयों पर फोकस रहने की उम्मीद है.

 भारत ने 24 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की

 पीएम मोदी ने कहा, ‘अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. और आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पैकेज की घोषणा करते हैं. भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे पीपल टू पीपल टाइज के धागों से बुने हैं। 

उन्होंने कहा, ‘भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं.भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है.हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी.हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी। 

पीएम मोदी को बालेन शाह ने दिया नेपाल आने का न्योता
 अपनी भारत यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा, ‘भारत की राजकीय यात्रा पर आया हूं. पीएम मोदी का आमंत्रण और स्वागत के लिए धन्यवाद. भारत कई वर्षों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय सप्लायर रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘आपदा में मदद के लिए भारत का धन्यवाद. मुझे पूरा विश्वास है कि नेपाल और भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे. आज हमने रेल कनेक्टिविटी का उद्घाटन करके जीवित बंधन को और जीवित किया.भारतीय निवेशकों का नेपाल में स्वागत है. प्रधानमंत्री मोदी का नेपाल में स्वागत है। 

पीएम मोदी को न्योता देने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शहरों में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करना है.भारत और नेपाल एक साझा विजन जारी करेंगे। 

वहीं पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी नेवरहूड फर्स्ट पॉलिसी की भावना के अनुरूप, इस वर्ष तेल सप्लाई से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को ईंधन, फर्टिलाइजर्स और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति बनाए रखी.भारत और नेपाल के आत्मीय संबंधों को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। 

 भारत-नेपाल के बीच 8 बड़े समझौते
भारतीय प्रधानमंत्री और नेपाली प्रधानमंत्री की बातचीत के बीच दोनों देशों के बीच 8 बड़े समझौते हुए.

भारत के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी और नेपाल पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग का समझौता। 

भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल के नेशनल पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच समझौता। 

भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और नेपाल के प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज के बीच नेपाल के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम पर समझौता। 

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग का समझौता। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच दक्षिण एशिया उपग्रह के उपयोग के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) नेटवर्क स्थापित करने का समझौता। 

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का समझौता। 

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग का समझौता। 

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच पशुधन और मत्स्य विकास के क्षेत्र में सहयोग का समझौता। 

 

Related Posts

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर लिस्ट जारी, पीएम मोदी ने हासिल किया दूसरा स्थान

नई दिल्ली भारत ने एशिया में अपनी ताकत और प्रभाव को एक बार फिर साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की 2026 एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट…

HPV टीकाकरण में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, WHO ने एक करोड़ डोज के आंकड़े पर सराहा

नई दिल्ली भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी वैक्सीनेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश में 14 साल की लड़कियों को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एचपीवी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581