भागवत कथा से मिलता है संस्कार, भक्ति और मानव सेवा का मार्ग : मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर

 प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्रीराजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना में सहभागिता की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मंत्रीराजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने एवं प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होकर मन को असीम शांति और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु अपनी कृपा और आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण भारतीय सनातन संस्कृति का अमूल्य आध्यात्मिक ग्रंथ है। इसमें वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, उपदेश और जीवन प्रसंग मानव जीवन को प्रेम, करुणा, भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सदाचार और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

मंत्रीअग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने धर्म की स्थापना, अन्याय के प्रतिकार और लोककल्याण का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से इन आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रसार होता है, जिससे समाज में नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से है। प्रदेश के गांवों में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवंत बनाए रखते हैं। इन आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये आयोजन न केवल लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने का अवसर भी प्रदान करते हैं। परिवार और समाज के बीच प्रेम, सम्मान तथा सद्भाव बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीअग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थल, पारंपरिक उत्सव और आध्यात्मिक आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को सहेजना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्रीअग्रवाल ने ग्राम गुमगरा कलां में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पावन आयोजन समाज में धर्म, भक्ति और सद्भाव का वातावरण निर्मित करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Related Posts

ऐशबाग में 20 बुलडोजरों की कार्रवाई से मचा हड़कंप, पौने आठ घंटे में साफ हुए 599 मकान

भोपाल नगर निगम द्वारा दस साल पहले जर्जर और खतरनाक घोषित किए गए ऐशबाग स्टेडियम स्थित जनता क्वार्टर के भवनों पर आखिरकार सोमवार को प्रशासन का पीला पंजा चल ही…

ओवरस्पीडिंग और रेडलाइट जंप करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, गोरखपुर में इंटरसेप्टर वाहनों से होगी कार्रवाई

गोरखपुर  सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों के साथ अब ट्रैफिक पुलिस को भी अपने काम का हिसाब देना होगा। यूपी के गोरखपुर में हर दिन कम से कम 400…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581