क्या इस बार कम सताएगी ठंड? राजस्थान में गर्म हुईं सर्दियों की रातें, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 जयपुर
राजस्थान में नवंबर का महीना बीतने को है, लेकिन सर्दी अभी जोर नहीं पकड़ पाई है। करीब आधे महीने तक दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया, वहीं रातें भी पहले जैसी ठंडी नहीं हो रही हैं। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की ओर से राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में नवंबर माह को लेकर किए गए अध्ययन में सामने आया है कि प्रदेश में तापमान बढ़ने का रुझान पिछले चार दशकों से जारी है। प्रदेश में दिन के मुकाबले रातें तेजी से गर्म हो रही हैं। सर्दी पड़ने वाले दिनों की संख्या घट रही है और शीतलहर का असर भी कम हो रहा है। यानी राजस्थान में सर्दी देर से शुरू हो रही है और उसकी अवधि भी धीरे-धीरे छोटी होती जा रही है।

इस कारण कमजोर पड़ रही सर्दी
नवंबर में आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में बादल और ठंडी हवाएँ लेकर आते हैं। इनके असर से राजस्थान में तापमान गिरने लगता है और सर्दी बढ़ती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे और उनका प्रभाव कम रहा। इससे प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर नहीं बन पाया। आसमान साफ रहने से दिन में धूप जमीन को गर्म करती है और रात में भी तापमान ज्यादा बना रहता है। वहीं, प्रशांत महासागर की गर्म हवाएँ भी तापमान बढ़ने का प्रमुख कारण हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

  • वर्ष 2012 से 2024 के दौरान औसत न्यूनतम तापमान 20.10 डिग्री रहा, जबकि वर्ष 1982 से 2011 के दौरान यह 18.64 डिग्री था। यानी इसमें 1.46 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.24 डिग्री का इजाफा हुआ।
  • नवंबर 2024 में औसत अधिकतम तापमान 30.97 डिग्री तक पहुँच गया, जबकि वर्ष 1981 से 2010 के दौरान यह 30.06 डिग्री था। रात का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।
  • वर्ष 2012 से 2024 के दौरान सर्दी के दिनों की औसत संख्या 22.6 रही, जबकि वर्ष 1981 से 2010 के दौरान यह संख्या 25.9 थी। पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर वाले दिनों की संख्या प्रति दशक करीब 3.3 दिन घट रही है।
  • वर्ष 1981 के बाद से देशभर में 1 से 3 सर्द दिन और 1 से 5 सर्द रातें कम हुई हैं।स्रोत – सीईईडब्ल्यू

विशेषज्ञ का आकलन – सर्दी का पैटर्न बदल रहा है
राजस्थान में सर्दी के बदलते मिजाज के पीछे पिछले चार दशकों से तापमान बढ़ने का रुझान है। रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ठंडे दिन घट रहे हैं और शीतलहर की अवधि भी कम हो रही है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और अल नीनो इस बार सर्दी को प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय में जलवायु परिवर्तन के कारण गर्म दिन और गर्म रातें बढ़ने की संभावना है।
-डॉ. विश्वास चितले, फेलो, सीईईडब्ल्यू

शेखावाटी में ठिठुरन बरकरार
राजस्थान के 13 शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पाँच शहरों में रात का पारा गिरा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शेखावाटी में ठिठुरन बरकरार रही। सीकर में 8.5, फतेहपुर में 8.1, चूरू में 10.8 और झुंझुनूं में 12.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के पाँच शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

अगले दो माह में भी कम सताएगी सर्दी
आईएमडी के अनुसार, नवंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा है। दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रशांत महासागर में सक्रिय बेहद मजबूत अल नीनो को मौसम के असामान्य मिजाज का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Related Posts

जैसलमेर में 10 किलोमीटर की सड़क बनी मुसीबत, घटिया निर्माण से जगह-जगह गहरे गड्ढे

लाठी  जैसलमेर का ऐतिहासिक सोनार दुर्ग विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन इसी सरहदी जिले की एक और ऐतिहासिक धरोहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लाठी…

गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में नंदकुमार साय को लाए मुख्यमंत्री, बालाजी अस्पताल में चल रहा उपचार

पूर्व सांसद नंदकुमार साय  हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581