बिलासपुर में अवैध गर्भपात का मामला, नाबालिग से जुड़े केस में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर.

नाबालिग लड़कियों का गर्भपात कराने और भ्रूण को गवाही मिटाने की नियत से अरपा नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया.

इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई. गिरफ्तार महिला डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. तोरवा टीआई विवेक कुमार पांडे ने बताया कि तोरवा निवासी गणेश सोनी (30) पर नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. इसी दौरान लड़कियां गर्भवती हो गई थी. आरोप है कि गणेश सोनी ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43), निवासी उसलापुर की सहायता से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया था. मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है.

तोरवा पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है. प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की. जांच में गर्भपात कराने में उसकी संलिप्तता के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को लड़कियों की नाबालिग होने की जानकारी थी. इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया और बाद में भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य पता हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया. साथ ही लड़कियों के साथ हुए अपराध की सूचना पुलिस को नहीं दी.

Related Posts

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर. ड्यूटी से लौट रहे पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव रविवार रात गांव मान कौर के पास अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे…

राजस्व निरीक्षकों का सामूहिक अवकाश आज, छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर तक विशेष ऑडिट अभियान जारी

रायपुर. प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक 17 नवंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस दौरान सभी जिलों में वे जिला मुख्यालयों में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581