बिलासपुर में अवैध गर्भपात का मामला, नाबालिग से जुड़े केस में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर.

नाबालिग लड़कियों का गर्भपात कराने और भ्रूण को गवाही मिटाने की नियत से अरपा नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया.

इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई. गिरफ्तार महिला डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. तोरवा टीआई विवेक कुमार पांडे ने बताया कि तोरवा निवासी गणेश सोनी (30) पर नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. इसी दौरान लड़कियां गर्भवती हो गई थी. आरोप है कि गणेश सोनी ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43), निवासी उसलापुर की सहायता से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया था. मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है.

तोरवा पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है. प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की. जांच में गर्भपात कराने में उसकी संलिप्तता के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को लड़कियों की नाबालिग होने की जानकारी थी. इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया और बाद में भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य पता हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया. साथ ही लड़कियों के साथ हुए अपराध की सूचना पुलिस को नहीं दी.

Related Posts

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, डायलिसिस और चिकित्सा प्रयोगशाला सहित कई…

पलवल में पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SPO को थार से मारी टक्कर, हालत नाजुक

पलवल. पलवल-हथीन रोड पर सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक लूटने आए चार बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर थार चढ़ा दी। बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर साबिर के साथ मारपीट की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581