पानी की डिग्गी बनी मौत का कुआं, पैर फिसलने से 4 लोग डूबे; गांव में पसरा मातम

छत्तरगढ़
 राजस्थान के बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के 9 एडब्ल्यूएम गांव में बुधवार को पानी की डिग्गी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चे और उनका एक रिश्तेदार- युवक शामिल है। एक साथ चार मौतों की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे, बाहर नहीं निकल सके
जानकारी के अनुसार, 9 एडब्ल्यूएम गांव के रहने वाले चारों युवा और बच्चे किसी काम से घर के पास बनी पानी की डिग्गी के पास गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने के कारण चारों एक-एक कर डिग्गी के गहरे पानी में जा गिरे।

डिग्गी में पानी काफी गहरा होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूब गए। काफी देर तक जब चारों वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करते हुए जब परिजन डिग्गी के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चारों को डिग्गी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:
मुकेश कुमार (18 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार

मनोज कुमार (16 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार

पूजा (14 वर्ष) पुत्री रमेश कुमार

निर्मल कुमार (21 वर्ष) पुत्र कालूराम

(सभी निवासी 9 एडब्ल्यूएम, छत्तरगढ़, बीकानेर)

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
एक ही घर के तीन सगे भाई-बहनों और उनके रिश्तेदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे 9 एडब्ल्यूएम गांव में चूल्हे तक नहीं जले और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581