अमेरिका में तेलंगाना की छात्रा कोया श्रीजा रेड्डी लापता, तलाश में जुटी बोस्टन पुलिस

बोस्टन / हैदराबाद

Telangana Student Missing in Boston: तेलंगाना के नलगोंडा जिले की रहने वाली 23 वर्षीय कोया श्रीजा रेड्डी अमेरिका के बोस्टन में लापता हो गई हैं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. 2 नवंबर की रात अपने घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटीं. बोस्टन पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

अमेरिका में पढ़ाई कर रही तेलंगाना की एक छात्रा के लापता होने से उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है. 23 वर्षीय कोया श्रीजा रेड्डी (Koya Sreeja Reddy) पिछले कुछ समय से अमेरिका के बोस्टन में रह रही थीं. वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले के कनगल मंडल स्थित शबदुल्लापुरम गांव की रहने वाली हैं. परिवार के मुताबिक, श्रीजा 2 नवंबर की रात से लापता हैं और अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

2 नवंबर की रात घर से निकली थीं श्रीजा

बोस्टन पुलिस विभाग (Boston Police Department) के मुताबिक, श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे देखा गया था. वह डोरचेस्टर (Dorchester) के एडिसन ग्रीन इलाके में स्थित अपने घर से निकली थीं. इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं. उनके अचानक लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

4 नवंबर को पुलिस ने जारी किया मिसिंग अलर्ट
बोस्टन पुलिस ने 4 नवंबर को श्रीजा के लापता होने को लेकर आधिकारिक अलर्ट जारी किया था. पुलिस उनकी तलाश के लिए संभावित इलाकों में जानकारी जुटा रही है. शुरुआती आशंका के मुताबिक, श्रीजा कार्सन बीच (Carson Beach) या हार्बर पॉइंट (Harbor Point) के आसपास हो सकती हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी को श्रीजा के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। 

मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए गई थीं अमेरिका
कोया श्रीजा रेड्डी करीब एक साल पहले उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका गई थीं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन (University of Massachusetts Boston) में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. अमेरिका में वह कुछ अन्य तेलुगु छात्रों के साथ रह रही थीं. उनके परिवार को श्रीजा के लापता होने की जानकारी अमेरिका में रहने वाले उनके दोस्तों के जरिए मिली. दोस्तों से खबर मिलने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी सलामती को लेकर परेशान हैं। 

किसान दंपति की इकलौती बेटी है श्रीजा
श्रीजा के पिता कोया यादगिरी रेड्डी और मां रूपा तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रहते हैं. दोनों किसान हैं और श्रीजा उनकी इकलौती बेटी हैं. बेटी के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही श्रीजा का पता लगा लेगी. फिलहाल बोस्टन पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आम लोगों से भी मदद मांगी गई है। 

Related Posts

व्यापार, निवेश और डिजिटल सहयोग पर भारत-लेबनान की नजर, जयशंकर ने जताई साझेदारी बढ़ाने की इच्छा

नई दिल्ली  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लेबनान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। उन्होंने लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ रज्जी को…

CM रेवंत रेड्डी की विवादित टिप्पणी से तेलंगाना कांग्रेस में सियासी घमासान, नेताओं के बीच बढ़ी खींचतान

हैदराबाद  तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार को करीब तीन साल का वक्त हो गया है, लेकिन अब पार्टी के अंदर से अंदरूनी कलह की आवाजें तेज हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581