16 अक्टूबर से इन 3 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी और कारोबार में लाभ के योग

 ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इनका प्रभाव लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर भी पड़ सकता है. इस समय कर्मफल दाता शनि मीन राशि में वक्री हैं, जबकि मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में अक्टूबर के मध्य में इन दोनों ग्रहों की स्थिति से नवपंचम योग बनने जा रहा है. इस योग के निर्माण से कुछ राशियों के लोगों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है. तो आइए जानते हैं मंगल-शनि के संयोग से बना नवपंचम योग किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

कब बनेगा मंगल-शनि का नवपंचम योग?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर मंगल और शनि के बीच 120 डिग्री का कोण बनेगा. ग्रहों की इस स्थिति को नवपंचम योग कहा जाता है. बता दें कि इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में हैं. हालांकि, इस राशि में देवगुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति के कारण नीचभंग योग का निर्माण हो रहा है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए मंगल और शनि की यह स्थिति करियर और धन के मामले में अच्छी रह सकती है. नौकरी में सफलता मिलेगी. काम ज्यादा मिल सकता है . नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. मेहनत से आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं.

कारोबार करने वालों को किसी पुराने काम से फायदा हो सकता है. लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मन खुश रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए नवपंचम योग कई मामलों में शुभ रह सकता है. आपकी चंद्र राशि से मंगल ग्यारहवें भाव में और वक्री शनि सातवें भाव में हैं. ऐसे में इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं. समाज में आपकी छवि बेहतर हो सकती है.

नौकरी करने वालों को तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से की जा रही मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. कारोबारियों के लिए समय लकी साबित होगा. नए ग्राहक मिल सकते हैं. व्यापारिक संबंध मजबूत होगा. इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में और मंगल छठे भाव में स्थित हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में नौकरी या बिजनेस में फायदा मिल सकता है.

नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत और सूझबूझ से आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलने के योग बन सकते हैं.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581