नागोया में 20वें एशियन गेम्स की शानदार ओपनिंग, मनु भाकर-पवन सहरावत ने बढ़ाया मान

टोक्यो

नागोया में एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. जापान के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार (19 स‍ितंबर) को रंगारंग और हाईटेक ओपनिंग सेरेमनी हुई। 

जापान के सम्राट नारुहितो ने महारानी मासाको, शाही परिवार के सदस्यों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री की मौजूदगी में खेलों के शुरू होने की घोषणा की। 

करीब दो घंटे चली सेरेमनी की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के 9 सदस्यों ने झंडे को मंच तक पहुंचाया. इसके बाद स्टेडियम की लाइटें बंद कर दी गईं और स्पॉटलाइट से जापान के नेशनल फ्लैग को रोशन किया गया। 

मनु-पवन ने संभाला तिरंगा
इसके बाद 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की एथलीट परेड हुई. यानी कुल 46 दलों ने मार्च किया. अफगानिस्तान सबसे पहले परेड में शामिल हुआ, जबकि एशिया की खेल महाशक्ति चीन 800 से ज्यादा खिलाड़ियों के दल के साथ आकर्षण का केंद्र रहा। 

भारत की ओर से दो बार की पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और हांगझोऊ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामा. दोनों पारंपरिक नेवी ब्लू ड्रेस में भारतीय दल का नेतृत्व करते नजर आए। 

पवन सहरावत को आखिरी समय पर ताजिंदरपाल सिंह तूर की जगह ध्वजवाहक बनाया गया. तूर को समारोह के लिए जरूरी आधिकारिक किट समय पर नहीं मिल सकी, इसलिए वह ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले पाए। 

खाली सीटों ने खींचा ध्यान
हाईटेक और रंगारंग आयोजन के बीच स्टेडियम में कई सीटें खाली नजर आईं. सेरेमनी में सामान्य तौर पर दिखने वाली भारी भीड़ और धूमधाम भी कुछ कम नजर आई. ऐसे में खाली स्टैंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा. भारत का 501 सदस्यीय दल इन खेलों में हिस्सा ले रहा है. टीम इंडिया की नजर 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स से बेहतर प्रदर्शन पर है. भारत ने वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था। 

पहले ही शुरू हो चुके हैं कई मुकाबले
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही कई खेलों के मुकाबले शुरू हो चुके थे. महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

वहीं टेकबॉल (Teqball) में भी भारत पदक की रेस में है. यह खेल पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बना है. भारत की क्विम्सी डी'सूजा शनिवार को महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में हार गईं. अब वह ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगी। 

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे. नागोया का मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम ही ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का मेजबान है. इस बार करीब 11,000 एथलीट 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की ओर से 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. कुल 469 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 

Related Posts

मनसुख मांडविया की अगुवाई में भारत पेश करेगा ओलंपिक का दावा, छह देशों से मुकाबला

नई दिल्ली  ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी के लिए भारत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन (भावी मेजबान चयन आयोग) के समक्ष ऑनलाइन अपना दावा पेश…

लखनऊ में भारतीय शटलरों का शानदार प्रदर्शन, तुषार सुवीर ने पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया

लखनऊ सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर-300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय शटलरों ने शानदार शुरुआत की। मौजूदा चैंपियन त्रिशा जाली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में जीत दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581