बिहार में बालू-पत्थर पर नया प्रबंधन शुल्क लागू, सरकार को हर साल 100 करोड़ अतिरिक्त राजस्व मिलेगा

पटना
बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सरकार अब तकनीक के सहारे निगरानी व्यवस्था मजबूत करेगी।

खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार खनिज नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का निबंधन और डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा। साथ ही, दूसरे राज्यों से खनिज लेकर बिहार आने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा।

मंत्री ने बताया कि जीपीएस नहीं लगाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाफ ट्रक पर 50 हजार रुपये, जबकि बड़े वाहनों पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से खनिजों की आवाजाही पर नजर रखना आसान होगा और अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की पहचान की जा सकेगी।

मंत्री के अनुसार, संशोधित नियमावली में पीला बालू पर 20 रुपये, उजला बालू पर 10 रुपये और पत्थर पर 50 रुपये प्रति मीट्रिक टन प्रबंधन शुल्क लगाने का प्रविधान किया गया है। इससे राज्य सरकार को हर साल करीब 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि अवैध परिवहन में पकड़े गए वाहनों को तब तक खनिज चालान जारी नहीं किया जाएगा, जब तक खनिज का पूरा मूल्य और शमन शुल्क जमा नहीं हो जाता। लौह अयस्क के गलत ग्रेड निर्धारण से होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने के लिए भी नियमावली में बदलाव किया गया है।

मंत्री ने कहा कि खनिज पट्टाधारक की मृत्यु होने पर उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को अधिकार हस्तांतरित करने की सुविधा भी दी गई है। सरकार का उद्देश्य खनिज संपदा की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।

Related Posts

सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने का स्तर चिंताजनक, नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आई स्थिति

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र के मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान…

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581