Flipkart Minutes की रफ्तार ने चौंकाया, Blinkit को पीछे छोड़ने की तैयारी में कंपनी; रिपोर्ट में बड़ा दावा

 नई दिल्ली

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी मदद से लोग घर बैठे कोई भी सामान आसानी से मंगा सकते हैं. अब तो कई प्लेटफॉर्म 10 मिनट के अंदर सामान पहुंचाने का दावा करते हैं. कस्टमर्स भी इस सर्विस को काफी पसंद कर रहे हैं। 

फास्ट कॉमर्स में भी कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है. इसी बीच स्विस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी UBS की एक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट मिनट्स तेजी से आगे बढ़ रहा है और कुछ मामलों में Blinkit के काफी करीब पहुंच चुका है. आइए जानते हैं कि Minutes को कहां से सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। 

जानिए रिपोर्ट में क्या कहा गया है

फास्ट कॉमर्स में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने के लिए डार्क स्टोर्स की संख्या बढ़ाना बहुत जरूरी है. फ्लिपकार्ट मिनट्स ने अब 1,000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स का नेटवर्क तैयार कर लिया है. ये करीब 130 शहरों में फैले हुए हैं. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक सामान जल्दी पहुंचाना है। 

इसके अलावा एवरेज ऑर्डर वैल्यू के मामले में भी मिनट्स, ब्लिंकिट के काफी करीब पहुंच चुका है. अगर स्मार्टफोन की खरीद को हटा दें तो फ्लिपकार्ट मिनट्स की एवरेज ऑर्डर वैल्यू करीब 500 से 530 रुपये के बीच है. वहीं ब्लिंकिट की यह वैल्यू करीब 518 रुपये है। 

मोबाइल फोन से मिल रहा है ज्यादा फायदा
जब मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑर्डर्स की बात आती है तो एवरेज ऑर्डर वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाती है. इस कैटेगरी में Flipkart को पहले से काफी एक्सपीरियंस है. इसी वजह से स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी में मिनट्स को फायदा मिल रहा है। 

पुराने स्टोर्स की परफॉर्मेंस और बेहतर
फ्लिपकार्ट मिनट्स के हर स्टोर पर रोज करीब 800 से 1,000 ऑर्डर्स मिल रहे हैं. वहीं पुराने और मैच्योर स्टोर्स में रोजाना करीब 1,200 से 1,500 ऑर्डर्स तक पहुंच रहे हैं. इससे पता चलता है कि फास्ट कॉमर्स ऐप्स की डिमांड कितनी तेजी से बढ़ रही है. करीब 60 फीसदी डिमांड मेट्रो शहरों से आती है. हालांकि अब छोटे शहरों में भी फास्ट कॉमर्स की ग्रोथ देखने को मिल रही है। 

जानिए Flipkart Minutes का अगला कदम क्या होगा
फ्लिपकार्ट मिनट्स आने वाले समय में अपने डार्क स्टोर्स की संख्या और बढ़ा सकता है. कंपनी अगले साल के मिड तक करीब 1,000 और डार्क स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है. इससे उसकी बैकएंड कैपेसिटी और बढ़ सकती है. डार्क स्टोर्स बढ़ने से कंपनी ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंच सकेगी और आने वाले समय में ज्यादा ऑर्डर्स को जल्दी डिलीवर कर पाएगी। 

Related Posts

सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

इंदौर  दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver…

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581