6-लेन सड़क से बदलेगी मुजफ्फरपुर की तस्वीर, चांदनी चौक-रामदयालु मार्ग पर जाम होगा खत्म

मुजफ्फरपुर.

शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में एक रामदयालु से चांदनी चौक के बीच 4.50 किमी लंबी 6-लेन सड़क बनेगी। इससे हजारों लोगों को रोजाना जाम झेलने की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा

पथ निर्माण विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का मानना है कि बहुप्रतीक्षित रामदयालु नगर से चांदनी चौक के बीच 44.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6 लेन सड़क के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई और दूसरे विभागों से अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि परियोजना के मार्ग में आने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़ी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

परियोजना निदेशक एनएचएआई एवं पीआईयू-मुजफ्फरपुर के पत्रांक-701 के माध्यम से इस पूरी परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं रही और काम तय समय-सीमा के अंदर पूरा होने की राह पर है। बताया कि चांदनी चौक से रामदयालु नगर के बीच प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का दबाव रहता है। इस सड़क के चौड़ीकरण और आधुनिक बनने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि चांदनी चौक से रामदयालु नगर के बीच लगने वाले निरंतर और भीषण जाम से लोगों को स्थायी मुक्ति मिल जाएगी।

वाहनों का आवागमन बिना किसी रुकावट के सुगमतापूर्वक और निर्बाध रूप से हो सकेगा। इससे न केवल आम जनता के बहुमूल्य समय और ईंधन की काफी बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आसपास के व्यापारिक गतिविधियों से उनका सीधा जुड़ाव होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सड़क के बनने से मुजफ्फरपुर शहर के सुगम विकास को एक नई गति मिलेगी। यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर के आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

एक नजर में परियोजना –

  • चांदनी चौक से रामदयालु नगर तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य।
  • लंबाईः 4.50 किमी
  • लागतः 44.76 करोड़

Related Posts

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर योगी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशा

लखनऊ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) को जयंती है. उनकी जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जा…

शृंग ऋषि आश्रम में प्रकृति और आस्था का संगम, मोर संरक्षण केंद्र बनाने की मांग

गुढ़ानाथावतान बूंदी जिले में प्रकृति और धार्मिक आस्था का ऐसा अनूठा संगम है, जहां स्थानीय लोगों की आस्था वन्यजीवों के लिए सुरक्षा कवच बनी हुई है। घोड़ा पछाड़ और मांगली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581