SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 4 बार से ज्यादा ₹500 निकालने पर लगेगा ₹15 का चार्ज

नई दिल्ली

 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को झटका लगने वाला है। एसबीआई बैंक से पैसा निकालना ग्राहकों को महंगा पड़ने वाला है। अगर एसबीआई में बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट है, तो आपके लिए जरूरी अपडेट हैं। एसबीआई ने इस खाते से जुड़े कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2026 से महीने में 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और जीएसटी (GST) देना होगा। यानी अब सिर्फ ब्रांच जाकर पैसे निकालने पर ही नहीं, बल्कि कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म से निकाले गए कैश को भी गिना जाएगा।

अभी क्या नियम है?
बीएसबीडी खाते में हर महीने पहली 4 कैश निकालने की सर्विस फ्री है। इनमें एसबीआई या दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना, बैंक ब्रांच से कैश निकालना और AEPS के जरिए कैश निकालना शामिल है। AEPS का मतलब आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम है। यह एक ऐसी डिजिटल बैंकिंग सर्विस है जिसके जरिए ग्राहक बिना एटीएम कार्ड या पिन के केवल अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) की मदद से बैंक से जुड़े ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

अभी तक डिजिटल ट्रांजैक्शन को इन चार फ्री ट्रांजैक्शन की गिनती से बाहर रखा जाता था। लेकिन 1 अक्टूबर से यह नियम बदल जाएगा। चार फ्री ट्रांजैक्शन खत्म होने के बाद हर एक्स्ट्रा कैश पैसा निकालना पर 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। अगर आपका एसबीआई बीएसबीडी अकाउंट है, तो 1 अक्टूबर 2026 से पहले अपने कैश निकालने के तरीके और जरूरत को जरूर समझ लें। महीने में चार बार फ्री में पैसा निकालने के बाद 500 रुपये निकालने पर भी एक्स्ट्रा खर्च करना होगा।

बीएसबीडी अकाउंट आखिर है क्या?
एसबीआई का बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बिना ज्यादा चार्ज और न्यूनतम बैलेंस की चिंता के बैंकिंग सर्विस लेना चाहते हैं। इस खाते में कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। खाताधारक को एक बेसिक RuPay एटीएम-कम-डेबिट कार्ड भी मुफ्त मिलता है और उस पर कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाता। हालांकि, इस खाते में चेकबुक की सर्विस नहीं होती। पैसे निकालने के लिए बैंक ब्रांच में पैसा निकालने का फॉर्म या स्लिप भरी जाती है। या एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

किसे रखना होगा ध्यान?
अगर आप महीने में कई बार एटीएम, ब्रांच या AEPS के जरिए कैश निकालते हैं, तो अक्टूबर से आपको अपनी पैसा निकालना पर नजर रखनी होगी। 4 मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद हर बार पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज जुड़ सकता है। यान हर बार पैसा निकालने पर 15 रुपये और जीसीएी देना होगा। बीएसबीडी खाते की एक और खास शर्त है। अगर आपके पास SBI में पहले से कोई दूसरा सेविंग अकाउंट है, तो बीएसबीडी अकाउंट खोलने के बाद उसे 30 दिनों के अंदर बंद करना होता है।

कौन-कौन सी सर्विस अभी भी मुफ्त हैं?
बीएसबीडी खाताधारकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आने वाले NEFT और RTGS क्रेडिट पर कोई चार्ज नहीं देना होता है। केंद्र या राज्य सरकार के चेक जमा या कलेक्शन पर भी चार्ज नहीं लिया जाता। इनऑपरेटिव अकाउंट को एक्टिव करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं है।

Related Posts

सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

इंदौर  दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver…

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581