लॉकअप 2 फिनाले आज, श्रेया और शिवांगी में विनर बनने की टक्कर

लॉकअप 2 का फिनाले बुधवार को है और आज हमें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। वैसे तो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट पता चल गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन 2 कंटेस्टेंट्स के बीच जीत के लिए टफ कॉम्पटीशन बताया जा रहा है और वो है श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी। अब श्रेया के विनर बनने की अफवाह पर एकता कपूर का रिएक्शन आया है।

श्रेया के विनर बनने की खबर पर क्या बोलीं एकता कपूर
एकता हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं जहां उनसे पैपराजी ने पूछा कि एकता जी सुनने में आया है श्रेया विनर हैं? इस पर एकता बोलती हैं कि क्यों अगर शिवांगी होगी तो क्या कोई दिक्कत है?

इसके बाद एकता से पूछा गया कि वह किसे विनर बनाना चाहती हैं तो एकता ने कहा, मैं किसी को नहीं जीता रही भाई। मेरे हाथ में है ही नहीं।

श्रेया कालरा की कैसी रही शो में जर्नी
बता दें कि श्रेया इस सीजन की टफ कॉम्पटीटर में से एक रही हैं। राम चरण, आकांक्षा चौधरी और आकांक्षा चमोला के साथ उनकी टक्कर काफी दिखी है। वहीं शिल्पा शिंदे के साथ उनका कुछ खास बॉन्ड रहा है। कई का मानना है कि अगर श्रेया विनर बनती हैं तो वह डिजर्विंग हैं।

शिवांगी जोशी को फैंस का पूरा सपोर्ट
हालांकि कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि शिवांगी जोशी ही इस सीजन की विनर हैं। शिवांगी को उनके फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है और वे चाहते हैं कि एक्ट्रेस ही विनर बनकर ट्रॉफी अपने नाम करें।

लॉकअप के टॉप 5 फाइनलिस्ट
बता दें कि शो के टॉप 5 में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे हैं। अब ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें आखिरी फाइनल टास्क करना है।

लॉकअप विनर को क्या मिलेगा प्राइज मनी
फिनाले में कई अन्य सेलेब्स भी आने वाले हैं जैसे प्रिंस नरुला, शिव ठाकरे, शाइनी डिसूजा और ये फराह खान और रितेश देशमुख के साथ विनर की अनाउंसमेंट करेंगे। जो भी विनर होगा उसे ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। यह प्राइज मनी बिग बॉस के विनर प्राइज से ज्यादा हैष बिग बॉस के विनर्स को 50 लाख रुपये मिलते हैं।

एक्स कंटेस्टेंट्स करेंगे परफॉर्म
फिनाले में शो से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स परफॉर्म भी करने वाले हैं जैसे पमेला, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला। फिनाले आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। रात 8 बजे से शो स्ट्रीम होने लग जाएगा।

Related Posts

‘कांटे’ फेम डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके…

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, 3 घंटे 15 मिनट की फिल्म को मिला U सर्टिफिकेट

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581