पलक पुरसवानी का ससुराल में ग्रैंड गृह प्रवेश, पति संग दिखा प्यार

मशहूर टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी इस समय जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं. पलक ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से 26 जून को ईशा सेंटर, कोयंबटूर में शादी की थी. आदियोगी की मूर्ति के सामने कपल ने फेरे लिए थे. शादी के बाद अब पलक ने ससुराल में अपने गृह प्रवेश की पहली झलक फैंस को दिखाई है.

ससुराल में पलक का ग्रैंड वेलकम
पलक पुरसवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में पूरे रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश करती हुई नजर आईं.

वीडियो में देख सकते हैं कि पलक अपने पति रोहन खन्ना संग नाचते-गाते हुए ससुराल पहुंचीं. उन्होंने कलश गिराकर और अपने कदमों की छाप छोड़ते हुए ग्रैंड अंदाज में गृह प्रवेश किया. ससुराल पहुंचने के बाद पलक ने पूजा भी की.

पलक को ससुराल में पति से गोल्ड का ब्रेसलेट भी गिफ्ट में मिला. इसके बाद उन्होंने शादी के बाद की रस्में निभाईं. पलक ने पति संग अंगूठी ढूंढने वाली रस्म भी निभाई. इस दौरान एक्ट्रेस के पति रोमांटिक होते हुए दिखे. रोहन अपनी नई नवेली दुल्हन को प्यार से Kiss करते नजर आए.

रोमांटिक हुए रोहन
गृह प्रवेश के दौरान पलक और उनके पति खुशी से चहकते दिखे. दोनों खुशी से नाचते-झूमते हुए दिखाई दिए. उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है. खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए पलक ने कैप्शन में लिखा- यह सिर्फ एक रस्म नहीं है, यह वो पल है जहां से नई जिंदगी की शुरुआत होती है.

पलक के वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनके पति रोहन ने प्यार भरा कमेंट किया. उन्होंने लिखा है- हमारी जिंदगी में अपना प्यार और रोशनी लाने के लिए और हमें पूरा करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.

बता दें कि पलक के पति रोहन मार्केटिंग और रेवेन्यू बिजनेस में वाइस प्रेसिडेंट हैं. वहीं, पलक टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. फैंस ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में भी देखा था. वो कई शोज कर चुकी हैं.

Related Posts

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए और दुनिया भर में ₹90 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी मिस्ट्री ड्रामा फिल्म…

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी समय तक दोनों साथ थे, लेकिन फिर उनकी राहें अलग हो गईं. इस रिश्ते को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581