NEET विवाद पर बिहार सरकार सख्त, फास्ट ट्रैक कोर्ट फैसले का किया स्वागत

पटना
बिहार समेत देशभर में हो रहे छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने (पेपर लीक के) दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। केंद्र की एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए सम्राट ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें पीएम ने पेपर लीक के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह साझा किए पोस्ट में कहा कि पेपर लीक के केस की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश संबंधित विभाग को दे दिए गए हैं।

पीएम ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन, पटना से कटिहार तक बवाल
बता दें कि नीट पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से युवाओं का आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज होने के बाद पटना में भी बुधवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। पुलिस और युवाओं के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए।

पटना में गुरुवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पुलिस को एक-दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा, राज्य के अलग-अलग शहरों में भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। कटिहार में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और पुलिस ने उन पर लाठियां चलाईं।

मंगल पांडेय ने पीएम मोदी के फैसले की तारीफ की
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडेय ने पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण एवं दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों छात्रों के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी फैसला बताया है।

पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब किसी प्रकार की ढिलाई या संरक्षण नहीं होगा। सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Related Posts

डंपिंग साइट्स की बदलेगी तस्वीर, पुराने कचरे से मुक्त होकर जनोपयोगी बनेंगी जमीनें

जयपुर  सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश के नगरीय निकायों में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण और डंपिंग साइट्स की…

MP का भूगोल बदलने की तैयारी तेज, 2028 विधानसभा चुनाव से पहले नए सिरे से तय होंगी जिलों की सीमाएं

 भोपाल  2028 में जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, तब राज्य में कुल कितने जिले होंगे, यह सवाल अब जल्द ही साफ होने वाला है। मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581