महिला यात्री से अभद्रता के मामले में मोकामा में गिरफ्तारी, रेल सुरक्षा पर उठे सवाल

पटना
ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। रेल विभाग ट्रेन में यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए हर मुमकिन प्रयास करने का दावा करता है। लेकिन कई बार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाली घटनाएं ट्रेन के अंदर ही हो जाती हैं। गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी ऐसा हुआ है। इस ट्रेन में एक महिला के साथ गंदी हरकत हुई और सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि इसका आरोप आर्मी के एक जवान पर लगा। ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में सेना के जावन द्वारा अकेली सफर कर रही एक युवती से छेड़खानी का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सेना का यह जवान अकेली युवती को देखकर उससे छेड़खानी कर रहा था। घटना की सूचना के बाद जीआरपी ने मोकामा स्टेशन पर आर्मी जवान सचिन तवर (34) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित जवान मध्य प्रदेश के इंदौर के मंगलेया थाने के छिपरा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची में कार्यरत है। जीआरपी ने युवती की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित युवती ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-6 में सफर कर रही थी। उसी में सेना का जवान सचिन तवर भी सवार था। युवती का बर्थ 20 और सचिन का बर्थ-18 था। पीड़िता का आरोप है कि पटना से ट्रेन के खुलने के बाद अकेली देखकर आर्मी जवान उसे अश्लील इशारे कर रहा था। विरोध के बाद भी जवान ने बुरी नियत से उसके साथ अभद्रता करता रहा।

उसकी गंदी हरकतों से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत रेल कंट्रोल में कर दी। रेल कंट्रोल ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जिसके बाद मोकामा रेल पुलिस ने रात करीब 11:30 बजे ट्रेन के मोकामा पहुंचते ही आर्मी जवान सचिन तवर को गिरफ्तार कर लिया। मोकामा रेल थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुसार कोच में पहुंचने पर घटना के संबंध में टीटीई एवं अन्य यात्रियों ने भी पुष्टि की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित रांची में कार्यरत आर्मी का जवान है। अकेली यात्रा कर रही युवती को देखकर वह उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। युवती के लिखित आवेदन पर आरोपित पर केस दर्ज किया गया है।

ट्रेन में दारोगा दंपती और बच्चे को पीटा
इधर नवादा जिले में केजी रेलखंड पर रविवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे दारोगा दंपती और उनके बच्चे के साथ शरारती युवकों ने मारपीट की। एसी बोगी में जबरन सीट पर बैठने का विरोध करने पर काशीचक रेलवे स्टेशन पर शरारती तत्वों ने वैक्यूम काट कर ट्रेन को रोका और दंपती के साथ मारपीट की। इसके बाद दारोगा दंपती ने ट्रेन के इंजन के आगे खड़े होकर विरोध जताया और शरारती युवकों पर कार्रवाई की मांग की। दारोगा दंपती गयाजी के डेल्हा निवासी हरिओम कुमार और उनकी पत्नी पूजा हैं। दोनों झारखंड के पाकुड़ जिले में पदस्थापित हैं।

Related Posts

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर योगी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशा

लखनऊ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) को जयंती है. उनकी जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जा…

शृंग ऋषि आश्रम में प्रकृति और आस्था का संगम, मोर संरक्षण केंद्र बनाने की मांग

गुढ़ानाथावतान बूंदी जिले में प्रकृति और धार्मिक आस्था का ऐसा अनूठा संगम है, जहां स्थानीय लोगों की आस्था वन्यजीवों के लिए सुरक्षा कवच बनी हुई है। घोड़ा पछाड़ और मांगली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581