व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी, सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी पकड़ा

 वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को जीतने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा कि यह हमला उन्हें डराने या रोकने वाला नहीं है।

यह घटना हिल्टन होटल वॉशिंगटन में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई। फायरिंग की घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ट्रंप इस दौरान सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

ईरान युद्ध से संबंध पर क्या बोले ट्रंप
पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या यह हमला ईरान युद्ध से जुड़ा हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन आप कभी नहीं जानते। यह मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोकेगा। हम अपना काम जारी रखेंगे और बहुत अच्छा काम करेंगे।

ट्रंप ने बताया कि जांच एजेंसियां हमलावर के मकसद की जांच कर रही हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे लोन वुल्फ यानी अकेले काम करने वाला हमलावर बताया गया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस के रूप में हुई है। ट्रंप ने कहा कि वह कई हथियारों से लैस होकर सुरक्षा चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा था।

सीक्रेट सर्विस एजेंट पर चलाई गोली
ट्रंप के अनुसार आरोपी ने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई, लेकिन एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि आरोपी लगभग 50 गज दूर से तेजी से दौड़ता हुआ आया था। इसी बीच ट्रंप ने अपने अधिकारियों की पाकिस्तान यात्रा भी रद्द कर दी। यह टीम पाकिस्तान में ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जाने वाली थी।

उन्होंने कहा कि बातचीत का कोई फायदा नहीं दिख रहा था, इसलिए यात्रा रद्द की गई। ट्रंप ने कहा, “हमारे पास सारे पत्ते हैं। वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं, लेकिन अब 18 घंटे की उड़ान भरकर बेकार बैठने की जरूरत नहीं है।”

ईरान नेतृत्व पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने दौरा रद किया, 10 मिनट के भीतर ईरान की तरफ से नया प्रस्ताव आया, जो पहले से बेहतर था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमें एक पेपर दिया था जो बेहतर होना चाहिए था। मैंने यात्रा रद्द की और तुरंत नया पेपर आया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां भारी अंदरूनी कलह और भ्रम की स्थिति है। उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वहां कौन प्रभारी है।

Related Posts

अमेरिका का बड़ा फैसला, 150 अफगान नागरिकों को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान भेजने की तैयारी

 न्यूयॉर्क अमेरिका में रह रहे अफगानियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. वहां हिरासत में लिए गए 150 से अधिक अफगान प्रवासियों को ट्रंप प्रशासन निर्वासित करने की तैयारी कर रहा…

हिंदुओं का मजाक उड़ाने पर घिरे इजरायली धर्मगुरु, भारतीयों को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी

तेल अवीव हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं और गाय की पूजा को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने वाले इजरायली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराही विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581