10वीं बार पार्षद बने चंद्रकात, वडोदरा में ‘श्रीवास्तव ब्रदर्स’ ही दिखा पाए दम, बेटी दीपा को मिली जीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ‘धुरंधर’ बनी उभरी। बड़े शहरों में एंटी इंकबेंसी और निवर्तमान पार्षदों के खिलाफ नाराजगी होने के बाद भी बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। अहमदाबाद में कांग्रेस कुछ ही सीटें बढ़ पाई तो वहीं दूसरी सूरत और वडोदरा में निगम विपक्ष विहीन हो गए, हालांकि वडोदरा में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी की व्यूहरचना के बाद भी श्रीवास्तव ब्रदर्स (चंद्रकांत श्रीवास्तव और मुध श्रीवास्तव) ने अपना दम दिखाया। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 16 से चंद्रकांत ने जहां 10वीं बार जीत हासिल की तो वहीं 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी द्वारा साइडलाइन किए गए मधु श्रीवास्तव ने दो बेटियों में एक को नगर निगम में एंट्री दिला दी।

वार्ड 14 से विजयी हुईं दीपा श्रीवास्तव

मधु श्रीवास्तव की बेटी दीपा श्रीवास्तव वार्ड 14 से नगर निगम पहुंची हैं। उनके साथ कांग्रेस के एक अन्य उम्मीदवार तीर्थ ब्रह्मभट्‌ट भी विजयी रहे। ऐसे में पिछली बार जिस वार्ड 14 में सभी चारों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था। वहां पर मधु श्रीवास्तव ने झटका दे दिया। पिछले चुनावों तक मधु श्रीवास्तव बीजेपी में ही थे। दोनों भाईयों ने नगर निगम के वार्ड 15 में भी जोर लगाया था लेकिन वार्ड 15 में बीजेपी से बागवत करके पूरे गुजरात की सुर्खियों में आए आशीष जोशी ही जीत पाए। इस वार्ड से उनके साथ मधु श्रीवास्तव की दूसरी बेटी नीलम मैदान में थीं लेकिन वह हार गईं। चंद्रकांत श्रीवास्तव और मधु श्रीवास्तव गुजरात के वडोदरा में उत्तर भारतीयों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। मधु श्रीवास्तव दो बार पार्षद, एक बार निर्दलीय विधायक और पांच बार बीजेपी से एमएलए बन चुके हैं।बीजेपी ने कैसे बचाया वडोदरा का गढ़?

  • पार्षदों के प्रति नाराजगी को भांपकर 44 टिकट काटे।
  • संघ और साफ छवि रखने वालों को मैदान में उतारा।
  • फंसे हुए वार्ड में डिप्टी सीएम, सीएम और अध्यक्ष पहुंचे।
  • शहर अध्यक्ष डाॅ. जय प्रकाश सोनी ने बरकरार रखा रिकॉर्ड।
  • अंतिम वक्त पर प्रबुद्ध लोगों के साथ इंफ्लूएंसर को जोड़ा।

    कांग्रेस को करारा झटका, बीजेपी ने बचाया गढ़

    वडोदरा में कांग्रेस ने काफी जोर लगाया था। शहर अध्यक्ष ऋत्विक जोशी की अगुवाई में कांग्रेस ने बीजेपी ने टक्कर तो ली लेकिन सीटों की कुल संख्या में कांग्रेस पीछे रह गई। पिछली बार कुल 76 सीटों में कांग्रेस को सात सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6 सीटें आई हैं। कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय लड़े हरीश पटेल जीत गए। ऐसे में बीजेपी ने 69 सीटें जीतीं। 2021 में भी बीजेपी ने इतनी ही सीटें जीतीं। वार्ड 10 में मास्कमैन के प्रोटेस्ट के बाद भी नितिन डोंगा चुनाव जीत गए। वडोदरा में सबसे अप्रत्याशित परिणाम वार्ड 1 के रहे। यहां पर कांग्रेस के बड़े नेता नरेंद्र रावत की पत्नी अमी रावत की सनसनीखेज हार हुई।

    जोशी Vs जोशी किसकी बची प्रतिष्ठा?

    वडोदरा को गुजरात के मध्य रीजन का केंद्र माना जाता है। यहां के चुनावों में तीन जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इसमें पहला नाम वडोदरा सांसद हेमांग जोशी का था। सांसद के बाद युवा मोर्चा प्रमुख बने जोशी अपने लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के पुराने प्रदर्शन को बरकार रखने में सफल रहे। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस से लड़े आशीष जोश जीतने में कामयाब रहे, इन चुनावों में ऋत्विक जोशी कांग्रेस कैंडिडेट का वोट बढ़ाने में सफल रहे, हालांकि परिणाम अपेक्षा अनुरुप नहीं रहे। ऐसे में जब डिप्टी सीएम वडोदरा के प्रभारी मंत्री हैं तब वडोदरा के चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें लगी हुई थीं।

  • Related Posts

    मध्याह्न भोजन योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, निगरानी टीम ने डीपीएम को 1.10 लाख रुपये के साथ पकड़ा

    भागलपुर  बिहार के भागलपुर जिले में जिला शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के डीपीएम मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 1.10 लाख रुपये…

    जल जीवन मिशन को रफ्तार देने में जुटी झारखंड सरकार, सात नई जलापूर्ति परियोजनाओं की डीपीआर तैयार होगी

    रांची  पेयजल स्वच्छता विभाग सात नई जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृत करने की प्रक्रिया में है। सात से 12 करोड़ तक की लागत वाली ये परियोजनाएं मध्यम आकार की हैं। इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

    पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

    चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

    चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581