श्रीमद्भागवत में बताए गए कलियुग के पांच निवास स्थान, इन बुरी आदतों से रहने की सलाह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलियुग में अधर्म, लालच, क्रोध और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है। कहा जाता है कि कुछ ऐसी आदतें और चीजें हैं, जिनके कारण व्यक्ति के जीवन में अशांति और परिवार में कलह बढ़ती है।

श्रीमद्भागवत महापुराण में राजा परीक्षित और कलियुग से जुड़ी एक रोचक कथा मिलती है। इसमें कलियुग के पांच निवास स्थान बताए गए हैं। मान्यता है कि इन स्थानों पर अधर्म और बुराइयों का प्रभाव अधिक रहता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी पांच चीजें हैं, जिनसे जुड़ी आदतों को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है।

राजा परीक्षित और कलियुग की क्या है पौराणिक कथा?
श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रथम स्कंध के 17वें अध्याय में राजा परीक्षित और कलियुग की कथा का वर्णन मिलता है। कथा के अनुसार, एक बार राजा परीक्षित अपने राज्य का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बैल रूपी धर्म और गाय रूपी पृथ्वी को परेशान कर रहा है।

यह देखकर राजा परीक्षित क्रोधित हो गए। उन्होंने उस व्यक्ति को दंड देने का निर्णय लिया। तब उन्हें पता चला कि वह कोई और नहीं, बल्कि कलियुग है। राजा परीक्षित ने उसे मारने के बजाय शरण में आने पर जीवनदान दे दिया। हालांकि, उन्होंने अपने राज्य में कलियुग को रहने की अनुमति नहीं दी।

इन 5 चीजों में माना जाता है कलियुग का वास
बार-बार निवेदन करने पर राजा परीक्षित ने कलियुग को पांच स्थानों पर निवास करने की अनुमति दी।

जुआ खेलने की आदत
श्रीमद्भागवत के अनुसार, जुआ कलियुग का पहला निवास स्थान है। जुआ खेलने से व्यक्ति में लालच, छल और बेईमानी जैसी बुराइयां बढ़ सकती हैं। इसके कारण धन की हानि होती है और कई बार परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी पैदा हो जाते हैं। इसलिए धार्मिक मान्यताओं में जुए से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

 मद्यपान और नशे की आदत
कलियुग का दूसरा निवास स्थान मद्यपान यानी शराब और नशे को माना गया है। नशे की आदत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण क्रोध, अहंकार और गलत व्यवहार बढ़ने की आशंका रहती है। परिवार में भी तनाव और झगड़ों की स्थिति बन सकती है।

 हिंसा और जीव हत्या
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंसा और जीव हत्या भी कलियुग के निवास स्थानों में शामिल हैं। किसी जीव को बिना कारण कष्ट देना या उसके प्रति निर्दयता दिखाना अधर्म माना गया है। शास्त्रों में दया, करुणा और अहिंसा को महत्वपूर्ण गुण बताया गया है।

 अवैध संबंध और अनैतिक काम
कलियुग का चौथा निवास स्थान काम यानी अनैतिक वासना और अवैध संबंधों को बताया गया है। मान्यता है कि गलत संबंधों के कारण व्यक्ति के जीवन में मोह, लालच और विश्वास की कमी बढ़ती है। इससे पति-पत्नी और परिवार के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

सोना और धन का लालच
श्रीमद्भागवत की कथा में पांचवां स्थान सुवर्ण यानी सोने को बताया गया है। राजा परीक्षित ने कलियुग को सोने में रहने की अनुमति दी थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन का अत्यधिक मोह व्यक्ति में लालच, झूठ, अहंकार और वैर जैसी भावनाओं को बढ़ा सकता है। हालांकि, सोना या धन अपने आप में अशुभ नहीं है। गलत तरीके से धन कमाना और उसका अहंकार करना अनुचित माना गया है।

अस्वीकरण: अत: श्रीमद्भागवत की यह कथा धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका संदेश है कि व्यक्ति को लालच, हिंसा, छल और अनैतिक आचरण से बचकर धर्म तथा सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

Related Posts

रोजाना दाल खाकर हो गए हैं बोर, तो घर पर बनाएं गुजरात का चटपटा खट्टा मूंग

 रोजाना लंच या डिनर में अरहर, मूंग और मसूर की दाल खाते-खाते अगर आप बोर हो गए हैं, तो इस बार गुजरात की एक पारंपरिक डिश ट्राई कर सकते हैं.…

अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

मिर्गी का दौरा बिना किसी चेतावनी दिए अचानक आता है, पर क्या इसका मतलब यह है कि हमेशा यह मिर्गी का अटैक ही है? तो आइए इस भ्रम को दूर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581